
अमवा के आलोक पहलवान ने लखनऊ के मोहित पहलवान को किया पराजित
प्रमोद राही (नगराम/लखनऊ) :: नगराम क्षेत्र के नवीनगर भट्ठा चौराहे पर आल्हा गायन के साथ विशाल दंगल का आयोजन किया गया गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में दूसरे और तीसरे दिन भी दंगल और आल्हा गायन का आयोजन किया गया दंगल का आयोजन नवीनगर प्रधान मनोज नागराज के सौजन्य से कराया गया इस मौके पर दंगल मे अमवा मुर्तजापुर के रहनेवाले क्षेत्रीय पहलवान आलोक ने अपना जलवा कायम किया आलोक ने दो कुश्ती लड़कर दोनों कुश्तियों में विजई घोषित हुए दंगल में आखिरी मुकाबला आलोक पहलवान और लखनऊ सालेनगर से आए पहलवान मोहित के मध्य जबरदस्त मुकाबला हुआ जिसमें अमवा मुर्तजापुर के क्षेत्रीय पहलवान आलोक ने मोहित को पटखनी देकर चारों खाने चित कर दिया जिसमें दर्शकों ने खूब तालियां बजाकर क्षेत्रीय पहलवान आलोक का उत्साहवर्धन किया जिसमें दंगल कमेटी द्वारा आलोक को पंद्रह सौ रुपए का नकद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया दंगल में साले नगर के मोहित और लखनऊ के पहलवान कुलदीप के बीच जबरदस्त का मुकाबला हुआ
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
जिसमें मोहित ने लखनऊ से आए कुलदीप पहलवान को चारों खाने चित कर दिया वही पंकज पहलवान माती और कुलदीप के बीच कुश्ती हुई जिसमें लखनऊ के कुलदीप विजई घोषित हुए दंगल में दूरदराज से आए पहलवानों में संदीप लालगंज और इंद्रजीत भावा खेड़ा के मध्य कुश्ती हुई जिसमें दोनों पहलवानो की कुश्ती बराबर हुई दोनों पहलवानों को बराबर का पुरस्कार दिया गया विशाल दंगल में दूरदराज से आए पहलवानों द्वारा कुश्ती में अपने अपने दांवपेच करतब दिखाए लखनऊ रायबरेली से आए पहलवानों ने दांवपेच की कुश्ती दिखाकर दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया इसके अलावा कई अन्य पहलवानों के बीच कुश्ती की जोर आजमाइश की गई कुश्ती प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाले पहलवानों को आयोजक मनोज नागराज द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया विजयी पहलवानों को आयोजक द्वारा उचित पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर नवीनगर प्रधान मनोज नागराज शिव प्रकाश वर्मा जय प्रकाश वर्मा पवन वर्मा महेंद्र वर्मा टिल्लू लल्लू कोटेदार सहित सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !