
संदीप जायसवाल : काकोरी/लखनऊ।क्षेत्रिय पुलिस की नाक में दम करने वाले लुटेरों के गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार करने में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता मिली है।पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विक्रांत वीर ने बताया कि काकोरी पुलिस व सर्विलांस संयुक्त टीम ने लुटेरे गैंग के दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।बालागंज थाना सहादतगंज निवासी मोहम्मद आसिफ व गढ़ीपीर खाँ थाना ठाकुरगंज निवासी मोहम्मद साहिल उर्फ चांद मियां को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।दबोचे गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने कई घटनाओं में लूटी गई नकदी सहित कुछ सामान बरामद किया है।प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि वरिष्ठ उपनिरीक्षक घनश्याम यादव,उप निरीक्षक दयाशंकर सिंह,उपनिरीक्षक सुखपाल सिंह,सर्विलांस टीम के उपनिरीक्षक राजीव यादव,सिपाही सत्येंद्र तिवारी,बद्री प्रसाद व थाना काकोरी के सिपाही श्रीकांत रावत ने नाकाबंदी करके जॉगर्स पार्क के पास पैदल आते हुए दो लोग दिखाई दिए।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
दोनों को जब रुकने का इशारा किया गया तो भागने का प्रयास करने लगे।पीछा करके दौड़ाकर दोनों बदमाशों को दबोच लिया गया।कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि वह दो दिन पहले काकोरी में पकड़े गए अरमान नाम के बदमाश के साथ लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं।बदमाशों ने बताया कि उनके साथी अरविन्द रावत व अनमोल इन घटनाओं में उनका साथ देते हैं।अरविन्द ही उनके गैंग का लीडर है।पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस को बताया कि राजधानी के तालकटोरा काकोरी सहित जिले में लूट की कई घटनाएं की है।राजधानी में घूम घूम अपाचे बाइक से महिलाओं को निशाना बनाकर लूट का शिकार बनाते हैं।चेकिंग से बचने के लिए पुलिस का लोबो व पुलिस लिखा रखा है।पुलिस ने बताया कि इनके फरार साथी काकोरी के महिपाल महिपतमऊ निवासी अरविंद रावत थाना माल निवासी अनमोल की गिरफ्तारी के लिए बराबर दबिश दी जा रही है,जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने 2300 रुपए की नगदी सहित सामान बरामद किया है।पुलिस ने बताया कि उक्त बदमाशों ने जिले के कई थानों में घटनाएं करने की बात स्वीकार किया है।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !