Breaking News

चित्रकूटधाम माघ अमावस्या मेला: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

चित्रकूटधाम में माघ अमावस्या मेले के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। मेले में शामिल होने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से चित्रकूटधाम कर्वी के लिए दो मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। ये विशेष ट्रेनें 17 जनवरी से 19 जनवरी तक चलेंगी।

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, पहली मेला स्पेशल ट्रेन झांसी से सुबह 10:10 बजे रवाना होगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए शाम 5:45 बजे चित्रकूटधाम कर्वी पहुंचेगी। यह ट्रेन ओरछा, बरुआसागर, निवाड़ी, मगरपुर, टेहरका, रानीपुर रोड, मऊरानीपुर, रोरा, हरपालपुर, घुटई, बेलाताल, कुलपहाड़, चरखारी रोड, महोबा, बरीपुरा, कबरई, मटौंध, खैराडा, बांदा, डिंगवही, खुरहण्ड, अतर्रा, बदौसा, भरतकूप और शिवरामपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

वापसी में यह मेला स्पेशल ट्रेन चित्रकूटधाम कर्वी से शाम 7:25 बजे प्रस्थान करेगी और रात करीब एक बजे झांसी स्टेशन पहुंचेगी।

वहीं दूसरी मेला स्पेशल ट्रेन झांसी स्टेशन से शाम सात बजे रवाना होगी और देर रात 1:45 बजे चित्रकूटधाम कर्वी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन मध्यरात्रि 3:25 बजे चित्रकूटधाम कर्वी से रवाना होकर सुबह 11 बजे झांसी स्टेशन पहुंचेगी।

रेलवे के पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि मौनी अमावस्या के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु चित्रकूटधाम पहुंचते हैं। यात्रियों की सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही आवश्यकता पड़ने पर झांसी से बांदा के बीच चलने वाली मेमो ट्रेन को इन तिथियों में चित्रकूटधाम तक बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा प्रयागराज मंडल की ओर से कानपुर से चित्रकूट के बीच भी आवश्यकता अनुसार मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

चालक को आई झपकी, गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस; 20 यात्री घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 20 यात्री घायल, 5 की हालत …