Breaking News

अनियंत्रित ट्रक विद्युत पोल से टकराया चपेट में आने से वृद्ध मजदूर की गई जान

– 20 घंटे बाद बहाल हुई क्षेत्र की ठप विद्युत सप्लाई

 श्रीनिवास सिंह मोनू, सरोजनी नगर, लखनऊ। इलाके के नारायणपुर गांव के समीप स्थित देसी शराब ठेके के पास गुरुवार रात 9:00 बजे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक सड़क के किनारे लगे 33 हजार किलो वाट के बिजली के खंभे से टकरा गया। जिससे बिजली का पोल एक तरफ झुक गया। वहीं विद्युत तारों के आपस में लिपट जाने के चलते क्षेत्र की विद्युत सप्लाई ठप हो गई जोकि विद्युत कर्मचारियों की कड़ी मशक्कत के चलते लगभग 20 घंटे के बाद बहाल हो सकी।

विद्युत पोल से टकराने के बाद ट्रक एक ओर को झुक गया वहीं ट्रक के चपेट में आ जाने से बुरी तरीके से जख्मी हुए एक वृद्ध की जान चली गई। मौके पर पहुंची पुलिस के अनुसार गुरुवार शाम कटिबगिया से मोहान की ओर जा रहा ट्रक संख्या एचआर 38 Q 5435 जब हरौनी रेलवे स्टेशन क्रास करने के बाद नारायणपुर के समीप स्थित देसी शराब ठेके के पास आगे चल रहे दूसरे ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में सड़क से नीचे उतर गया और बिजली के पोल में भिड़ गया। जिससे बगल से पैदल गुजर रहा दाराब नगर बरकोता का रहने वाला मजदूर रतनलाल पुत्र मैकू लाल उम्र 60 वर्ष की चपेट में आ जाने के चलते गंभीर हालत में जख्मी हो गया था। जिसको इलाज के लिए सरोजिनी नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया था जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …