Breaking News

अघोषित बिजली कटौती से किसान व उपभोक्ता परेशान

राम किशोर रावत (माल/लखनऊ) :: माल इलाके मे अघोषित बिजली कटौती से किसान औऱ उपभोक्ता परेशान है।एक तरफ उमसभरी गर्मी दूसरी ओर धान की पौध रोपाई न हो पाने से किसानो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।मंगलवार प्रातः लगभग पांच बजे एकाएक बिजली कटौती हो गयी।इसके बाद साय छह बजे सप्लाई बहाल की गयी।जिससे उमसभरी गर्मी में लोग बेहाल रहे।उधर खेतों में धन रोपाई का कार्य शुरू हो गया है।बिजली न आने से खेतों में पानी नहीं भरा जा सका जिससे रोपाई कार्य बाधित रहा।किसान शिवकुमार और प्रेम ने बताया कि आठ ढाई सौ रूपये प्रति मजदूर तय कर करके धन रोपाई करने गए थे दिनभर बैठे रहे बिजली आने का इंतजार करते रहे जब चले आये तो बिजली छह बजे आयी क्या फायदा।मजदूरी के दो हजार रूपये ब्यर्थ में चले गये।अब कल देखो क्या होता है।

उनका कहना ताकि बारिश भी दोपहर बाद शुरू हुई वह भी नाम मात्र हुई।जिससे न ही रोपाई हो सकती है और न ही खेतों मे जोताई।विद्युत उपग्रह पर जब बिजली कटौती के सम्बंध में फोन से पुछा तो जव्वब था कि बागों का क्षेत्र है लाइनें सभी बागो से गुजरी हैं आम फसल की तोड़ाई चल रही है जिससे बागवानों के कहने से लाइनें काटी जा रही हैं जब आम की टूट बंद होगी ।इसके बाद ही बिजली सप्लाई चालू की जायेगी।क्षेत्र में ग्यारह घन्टे बिजली सप्लाई बंद रही।जिससे किसान परेशान रहे।

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …