राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू अयोध्या पहुंचकर नाबालिग गैंगरेप पीड़िता के परिवारीजनों से मुलाकात की। लल्लू ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी आपके साथ है और पूरी लड़ाई लड़ेगी। लल्लू ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराधियों – बलात्कारियों और माफियाओं का बोलबाला है।
सरकार बनने के दलितों पर अत्याचार बढ़ा है। अयोध्या में रेप पीड़िता नाबालिग लड़की के ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने के बाद सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू परिवारीजनों से मिलने पहुंचे। इस दौरान पीड़िता की मां ने प्रशासन की लापरवाही से बिटिया की जान चले जाने का आरोप लगाया।
मां का रो-रो कर बुरा हाल था। दुखी मां ने आरोप लगाया मेरी नाबालिग बिटिया जो अभी सही से दुनिया भी नहीं देख पाई थी उसकी जान ले ली।बिटिया से गैंगरेप के बाद अश्लील वीडियो बनाकर घर वालों को ब्लैकमेल करने की शिकायत एसएसपी से करने के बाद कोई कार्यवाही नहीं हुई यदि एसएसपी साहब थोड़ा ध्यान दे देते तो मेरी बिटिया बच जाती।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !
