यूपी:लखनऊ शूटआउट: आरोपी सिपाही का बयान- गोली मारी नहीं, पिस्टल लोड करते समय चली
राज प्रताप सिंह,ब्यूरो लखनऊ
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एप्पल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी को गोली मारने वाले आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी ने एक और बयान दिया। उसने कहा कि जब उन्होंने गाड़ी रोकने के लिये कहा तो एसयूवी में सवार व्यक्ति ने मुझ पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इस दौरान ही मैं पिस्टल निकाल कर उसे लोड करने लगा, इस दौरान ही गोली चल गई। मैंने उन्हें मारने के लिये गोली नहीं चलायी थी।
गोमती नगर में शुक्रवार देर रात करीब पौने तीन बजे मकदूमपुर पुलिस चौकी के पास सिपाही ने एसयूवी में सवार ‘ऐपल’ के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी को गोली मार दी। गोली लगते ही उनका संतुलन बिगड़ा और गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। वहीं सिर पर गोली लगने से विवेक की मौके पर ही मौत हो गई। यह देखते ही दोनों आरोपी सिपाही मौके से भाग निकले।
एक बार फिर ‘भगवान राम’ की यूपी की सियासत में एंट्री!
मंत्री का विवादित बयान- अपराधी को गोली लगती है, आम आदमी को नहीं
बनारस पहुंचे सूबे के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने शनिवार को विवादित बयान दिया। लखनऊ में मल्टीनेशनल कंपनी के एरिया मैनेजर को पुलिस द्वारा गोली मारने की घटना को लेकर मीडिया की ओर से पूछे गए सवालों के जवाब में मंत्री ने कहा कि गोली उन्हीं को लग रही है जो वास्तव में अपराधी हैं। उनके इस बयान पर मीडिया ने जब सवाल पूछने शुरू किए तो अपने ही बयान पर फंसते देख मंत्री ने सफाई दी और कहा कि जो भी गलती करेगा उसे दंड मिलेगा। किसी भी हाल में दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
बता दें, लखनऊ के गोमती नगर में शुक्रवार देर रात करीब पौने तीन बजे मकदूमपुर पुलिस चौकी के पास दो सिपाहियों ने एसयूवी में सवार ‘ऐपल’ के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी को गोली मार दी। गोली लगते ही उनका संतुलन बिगड़ा और गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। वहीं सिर पर गोली लगने से विवेक की मौके पर ही मौत हो गई। यह देखते ही दोनों आरोपी सिपाही मौके से भाग निकले। दूसरे पुलिसकर्मियों ने विवेक को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।