Breaking News

यूपी पुलिस के अफसर ने जीता चीन में कांस्य पदक

लखनऊ ब्यूरो (राज प्रताप सिंह) : सशत्र सीमा बल में कार्यरत  लखनऊ हॉस्टल की खुशबू गुप्ता के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस के क्रीड़ा अधिकारी जटाशंकर मिश्रा ने चीन के चेंगडू शहर में हो रहे विश्व पुलिस एवं फायर खेल में कांस्य पदक जीता है। उन्होंने यह पदक लांग जम्प के 45 से 49 वर्ष आयु वर्ग में जीता। उन्होंने 5.58 मीटर की छलांग लगाई।

जटाशंकर देश के उम्दा स्प्रिंटर रहे हैं। इससे पहले वह 1999 में स्वीडन में हुए विश्व पुलिस एवं फायर खेल में 400 मीटर और 4 गुणा 400 मीटर रिले दौड़ का स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। यही नहीं उन्होंने 2003 में बार्सिलोना में हुए  विश्व पुलिस खेल में एक स्वर्ण व एक रजत पदक जीता था। इसके पूर्व व ह 1998 में बैंकाक और 2002 बुसान में हुए एशियाई खेलों में चार गुणा 400 मीटर रिले दौड़ में रजत पदक जीत चुके हैं। सिडनी ओलंपिक (2000) में भी वह हिस्सा ले चुके हैं।

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …