Breaking News

केंद्र के निर्णय से यूपी के एमएसएमई सेक्टर को सबसे ज्यादा फायदा : योगी

राज प्रताप सिंह (लखनऊ ब्यूरो) :: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश में सबसे ज्यादा एमएसएमई उत्तर प्रदेश में है।

एमएसएमई के लिए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय से सबसे ज्यादा लाभ उत्तर प्रदेश को मिलेगा।मुख्यमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को केंद्रीय कैबिनेट के निर्णयों के बाद यह ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। सीएम ने कहा कि एमएसएमई सेक्टर की परिभाषा संशोधित करने एवं उनके लिए महत्वपूर्ण पैकेज के अनुमोदन से संकटग्रस्त एमएसएमई को न केवल संजीवनी प्राप्त हुई है बल्कि इससे नए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। देश के इतिहास में पहली बार स्ट्रीट वेंडर्स के लिए की गई घोषणा से पटरी व्यवसायी, वेंडर, हॉकर, ठेले-खोमचे आदि सहित देश के 50 लाख से अधिक लोगों के परिवार सुखमय जीवन व्यतीत कर सकेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसान भाइयों को 14 फसलों की लागत का डेढ़ गुना ‘न्यूनतम समर्थन मूल्य’ देने की घोषणा स्वागतयोग्य है। देश के 14 करोड़ किसान भाई इससे सीधे लाभान्वित होंगे। स्वदेशी से स्वावलंबन। आत्मनिर्भर भारत का यही आधार है। एक अन्य ट्वीट में कहा गया कि पीएम की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा अन्नदाता किसानों, कामगारों व श्रमिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए गए बड़े एवं अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए प्रधानमंत्री एवं संपूर्ण कैबिनेट को हृदय से बधाई एवं अभिनंदन।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …