Breaking News

किसानों के घर से खरीदा जाए गेहूं : लल्लू

राज प्रताप सिंह (लखनऊ ब्यूरो) :: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सरकार से मांग की है कि सरकार किसानों का गेहूं उसके घर जाकर खरीदे ताकि किसान परेशान न हों और उसे वाजिब दाम भी मिले। अभी किसान परेशानी में अपना गेहूं औने-पौने दामों में बेच दे रहा है। लल्लू ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर सभी पदाधिकारियों से बात की और किसानों को हो रही परेशानियों पर चर्चा की।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसानों को अपना गेहूं सरकारी रेट में बेचने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ रहा है। इससे किसानों को बहुत समस्या आ रही है। लॉकडाउन के चलते इंटरनेट कैफे हर जगह खुले नहीं है। वहीं यदि किसान को 100 कुंतल से ज्यादा गेहूं बेचना है तो उप जिलाधिकारी से सत्यापन भी करवाना पड़ेगा। इसमें काफी समय लग रहा है। इससे परेशान होकर किसान अपना गेहूं औने-पौने दाम पर बेच दे रहे है।उन्होंने कहा कि सरकार ने गेहूं खरीद का मूल्य 1925 रुपये प्रति कुंतल तय किया है। किसानों को उससे 150- 200 रुपये कम मिल रहे हैं। किसानों को मिली रसीद में सरकारी रेट ही अंकित होता है लेकिन खरीद सेंटर वाले उन्हें कम पैसा दे रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कोटेदारों द्वारा राशन वितरण में धांधली हो रही है। कोटेदार राशन वितरण में प्रति राशन कार्ड दो से तीन किलो की घटतौली कर रहे हैं। प्रदेश सरकार खाद्य आपूर्ति विभाग को कड़े निर्देश जारी करे जिससे राशन वितरण में धांधली न हो और गरीब-मजदूरों को परेशानी न हो

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …