धीरेन्द्र मिश्रा (लखनऊ) :: समीक्षा फाउंडेशन के द्वारा मिस-मिसेज लखनऊ 2019 एवं किड्स मॉडलिंग सिंगिंग टैलेंट शो का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि बृजेश पाठक (मंत्री कानून एवं न्याय),संयुक्ता भाटिया (मेयर लखनऊ), पूर्व डीजी सूर्य कुमार शुक्ला(सिविल ज्यूडिशली जज) रहे। जिन्होने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं तथा बालिकाओं के समग्र विकास के लिए रूपरेखा तैयार कर उन्हें एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना जिसके माध्यम से वह अपने मन की अभिव्यक्ति को बता सके एवं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सके।इस मंच के द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाओ और बालिकाओ को सहयोग कर उन्हे अच्छे प्लेटफार्म पर लाया जा सके।समीक्षा फाउंडेशन ने इस कार्यक्रम मे अपने अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य करने के लिए अलग-अलग ग्राम डैमेज रॉकी पूरे उत्तर प्रदेश में नियुक्ति किए।कार्यक्रम में बच्चो और महिलाओ के साथ 40 सम्मानित सदस्यों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने अपने क्षेत्रों में अलग-अलग प्रकार की उपलब्धियां हासिल की है समीक्षा फाउंडेशन के अध्यक्ष आशीष त्रिवेदी तथा फाउण्डर सचिव संगीता मिश्रा के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इन्हे मिला सम्मान
भावना सिंह, रीना मिश्रा,परिणीति रंजना, नीलू श्रीवास्तव, रंजना सिंह, राखी सिंह, मधु सिंह,वंदना सिंह, आकांक्षा मोगा, पूजा पुरी, अलीशा, ईसी शर्मा, मीठी का द्विवेदी, स्वरा त्रिपाठी,अंकिता बाजपेई, शिवम प्रकाश द्विवेदी, गुंजन वर्मा, विक्रम राव को मिला सम्मान।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !