Breaking News

48 घंटे के अन्दर योगदान करे कार्यपालक सहायक, नहीं तो जायेगी नौकरी:- प्रधान सचिव

चौथे दिन भी जारी रहा कार्यपालक सहायकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल

दरभंगा : – अपने पाँच सूत्री मांगों के समर्थन में तथा राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे भेद-भाव के विरूद्ध पूरे राज्य में चल रहे कार्यपालक सहायकों के अनिश्चितकालीन हड़ताल के चौथे दिन जिला इकाई दरभंगा के तमाम कार्यपालक सहायकों द्वारा पूरे जिले के सभी विभागों के सरकारी काम-काज को ठप करते हुए समाहरणालय स्थित धरणा स्थल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए अपने हक को पाने के लिए धरणा दिया गया।

गौरतलब है कि बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाईटी के मिशन निदेशक एवं बिहार के प्रधान सचिव आमीर सुबहानी द्वारा पत्र जारी कर कहा गया कि जो कार्यपालक सहायक 48 घंटे के अन्दर योगदान नहीं करते हैं उन्हें तत्काल हटा दिया जायेगा और उसके स्थान पर नए पैनल से कार्यपालक सहायक को रख लिया जायेगा। लेकिन कार्यपालक सहायक संघ द्वारा कड़े शब्दों में कहा गया कि जबतक हमारी न्यायोचित एवं आधिकारीक मांगों को मान नहीं लिया जाता है तबतक हम काम पर नहीं लौटेंगे।

कार्यपालक सहायक संघ के जिला मंत्री राजा अली उमर ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि बिहार सरकार हमारे जायज मांग को नहीं मानने की कसम खाकर बैठे हैं और अपने अरियल रूख पर कायम है और हमें धमका रहे हैं कि काम पर लौट जाओ अन्यथा तुमलोगों की सेवा समाप्ति हेतु तुम्हारे जिलाधिकारी को लिखेंगे। साथहीं उन्हो ने कहा कि हम कार्यपालक सहायकों का और शोषण नहीं हो सकता, हम इस धमकी से डरने वाले नहीं हैं

 

पुरे बिहार मे लगभग २० हजार कार्यपालक सहायक इस वक्त हड़ताल पर है और सरकर द्वारा दिए गए सख्त चेताबनी के बाबजूद भी हड़ताल जारी रखने की बात पर कायम है. अब आगे देखना है की इस मामले में सरकार का अगला रुख क्या होता है.

 

 

देखें  विडियो हड़ताल का चौथा  दिन

देखें  विडियो हड़ताल का दूसरा दिन

Check Also

Corex पीकर नशे में पहुंचा दूल्हा, शादी के मंडप में दुल्हन ने उठाया बड़ा कदम

डेस्क। नशे की हालत में जब दूल्हा शादी करने मंडल में पहुंचा तब उसे देखकर …

बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …

Instagram पर हुआ प्यार, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा

डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *