डेस्क : टीम इंडिया ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का धमाकेदार आगाज शानदार जीत के साथ किया है. विराट की सेना ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से धूल चटा दी है. इस जीत में पहले तो युजवेंद्र चहल चमके जिन्होंने मैच में चार विकेट लिए. उसके बाद हिटमैन रोहित शर्मा ने वनडे करियर का 23वां शतक जड़ते हुए भारत को जीत दिला दी. भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका को 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 227 रनों पर रोक दिया था. इस लक्ष्य को भारत

ने 47.3 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया. भारत के लिए रोहित शर्मा ने शतकीय पारी खेली. उन्होंने 144 गेंदों पर 13 चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 122 रन बनाए. यह वर्ल्ड कप में उनका दूसरा शतक है. रोहित के अलावा भारत के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने 34 और लोकेश राहुल ने 28 रनों का योगदान दिया.इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली दक्षिण अफ्रीका के

बल्लेबाजों को भारत के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के कारण संघर्ष करना पड़ा, लेकिन अंत में क्रिस मॉरिस की 42 रनों की पारी के दम पर वह किसी तरह भारत के सामने 228 रनों का लक्ष्य रखने में सफल रही. मॉरिस के अलावा कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 38, आंदिले फेहलुकवायो ने 34, डेविड
- जेन ज़ी (Gen Z) से शिकायत नहीं, सवाल उनके संस्कार और ज़िम्मेदारी से है…
- दरभंगा में NOVA HOSPITAL का भव्य शुभारंभ, किडनी व यूरोलॉजी मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा
- विजन सिविल सर्विस सेंटर में BPSC, दरोगा, शिक्षक और असिस्टेंट प्रोफेसर की नई बैच व टेस्ट सीरीज
- ट्री मैन सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र और डॉ. प्रदीप वर्मा को मिला ‘पर्यावरण प्रहरी वृक्ष मित्र सम्मान’, बरगद बचाओ महाअभियान ने पकड़ी रफ्तार
- फेविकोल की आड़ में कंटेनर से 1309.32 लीटर विदेशी शराब बरामद, मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई
मिलर ने 31, रासी वान डेर डुसेन ने 22 रनों का योगदान दिया. कैगिसो रबाडा 31 रनों पर नाबाद लौटे. भारत के लिए युजवेंद्र चहल ने चार विकेट लिए. जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को दो-दो सफलताएं मिलीं. कुलदीप यादव को एक विकेट मिला.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !