राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चो से कहा है कि वह बिना किसी तनाव के मन लगा कर परीक्षा दें। सीबीएसई की परीक्षाएं शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री ने शनिवार सुबह ट्वीट कर परीक्षा देने जा रहे बच्चों की हौसला अफजाई कर संदेश दिया। कहा, प्यारे विद्यार्थियों,युवा साथियों आज से आप सभी की सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं प्रारम्भ हो रहीं हैं।

बिना किसी तनाव के या दबाव को महसूस किए, एकाग्र होकर एवं मन लगा कर परीक्षा दीजिए। मेहनत और लगन का कोई विकल्प नहीं है और इसका परिणाम सदैव सुखद होता है। आखिरी में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !