Breaking News

भाजपा कार्यालय में योगी का नायक की तरह स्वागत

लखनऊ ( राज प्रताप सिंह ) : कड़ी धूप के बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह हिलोरें मार रहा था। अचानक आतिशबाजी तेज हो जाती है।और पुष्पवर्षा होने लगती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गेट पर वाहन से उतरकर नायक की तरह पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में दाखिल होते हैं। फिर सरकार के मंत्रियों, पार्टी नेताओं औरह कार्यकर्ताओं के साथ जश्न शुरू हो जाता है।

‌यह दृश्य गुरुवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर देखने को मिला। पहले से सूचना थी कि मुख्यमंत्री शाम 4 बजे यहां आने वाले हैं। इस सूचना पर कार्यकर्ता मुख्यालय में जुटने लगे थे। फूलों के साथ ही अबीर-गुलाल उड़ाते हुए ढोल-तासों पर नृत्य भी शुरू हो गया था। पार्टी के प्रदेश महामंत्री विद्या सागर सोनकर आतिशबाजी का प्रबंध करने में जुटे थे। मुख्यालय के खुले स्थान पर एक मंच लगाया गया था, जिसके पीछे होर्डिंग लगाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ऐतिहासिक जीत का नायक बताया गया था। एक बार जब कार्यकर्ताओं में अचानक हलचल होती है तो पता चलता है कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या आए हैं। उनके आने पर भी पुष्पवर्षा और आतिशबाजी होती है। कार्यकर्ताओं से मिलते हुए वह मंच पर आते हैं तो धीरे-धीरे कई मंत्री पहुंचने लगते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्यालय पर पहुंचते हैं तो आतिशबाजी और पुष्पवर्षा के बीच नृत्य करते कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता है। सुरक्षाकर्मी उन्हें कड़ी मशक्कत करके मंच तक ले जाते हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या व डॉ. दिनेश शर्मा, मंत्री आशुतोष टंडन, सिद्धार्थ नाथ सिंह, बृजेश पाठक, स्वतंत्र देव सिंह, डॉ. महेन्द्र सिंह, मोहसिन राज, एमएलसी विद्या सागर सोनकर, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, विधायक पंकज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, महापौर संयुक्ता पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी व प्रदेश मंत्री अमरपाल मौर्या के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के सहयोगी रहे शिव कुमार समेत अन्य नेता भी उनके साथ मंच पर आकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हैं। पांच मिनट से कुछ ही ज्यादा समय तक मंच पर रहने के बाद सभी नेता पार्टी मुख्यालय में जाकर बैठ जाते हैं। मुख्यमंत्री शाम 4.25 बजे मुख्यालय से बाहर निकले।

पूरे दिन रहा जश्न का माहौल

भाजपा के मुख्यालय पर गुरुवार को पूरे दिन जश्न मनाया जाता रहा। मतगणना का परिणाम देखने के लिए मुख्यालय पर दो बड़ी एलईडी लगाई गई थी। सुबह 9 बजे से भाजपा के पक्ष में रुझान देखते ही कार्यकर्ता झूमने लगे थे। सुबह के 11 बजे तक बाहर के कार्यकर्ता भी यहां जुटने लगे। वे अपने ढोल नगाड़े भी ले आए थे। फिर वहां कार्यकर्ता एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाने लगे। दोपहर एक बजे नतीजे पुष्ट होने लगे तो कार्यकर्ता आतिशबाजी भी करने लगे। फिर तो वहां जश्न का सिलसिला ही शुरू हो गया। कार्यकर्ता और भी पदाधिकारी ‘एक बार फिर मोदी सरकार’….‘मोदी हैं तो मुमकिन है’.. ‘भारत माता की जय’, ‘जय श्रीराम’ और ‘भाजपा जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुए आपस में मिठाई खाने और खिलाने में जुट गए। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित व सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दीक्षित भी कार्यकर्ताओं की खुशियों में शरीक हुए।

Check Also

उप निरीक्षक मोहम्मद शकील का हुआ विदाई कार्यक्रम

चकरनगर/इटावा। तहसील क्षेत्र के थाना भरेह में तैनात मोहम्मद शकील का अचानक स्थानांतरण थाना चौबिया …

बोर्ड परीक्षाओं में उन्नाव जनपद के टॉपरों को शहीद अजीत कुमार आजाद स्मृति सम्मान – ट्री मैन पुलिस दंपत्ति

उन्नाव। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों की याद में प्रियदर्शनी नगर के मनोरंजन पार्क …

पूर्व विधायक रविंद्र सिंह चौहान ने चकरनगर चकरनगर में जनता से किया संपर्क स्थापित

चकरनगर/इटावा। पूर्व विधायक रविंद्र सिंह चौहान गांव ललूपुरा में क्वारी नदी व सिंध नदी के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *