बेगूसराय/बीहट(धर्मवीर कुमार) : बरौनी थाना क्षेत्र अन्तर्गत निंगा बलुवारा गांव में आंगनवाड़ी सेविका रशीदा खातून एवं पति संवेदक मो. फरीद आलम दम्पति पर लगातार बरपाया है कहर जिसमें भी हुआ है दो प्राथमिकी दर्ज। यह कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार की सुबह में पटना के लिये घर से निकलते ही दूसरे पक्ष के लोग ने टूट पड़ा और लाठी डंडा, बांस बल्ला, लोहे की छड़ सहित अन्य कई घातक चीजों से जान मारने की नियत से तबतक प्रहार करता रहा जबतक उसके नजर में अधमरा नहीं हुआ। इस बीच पति की जान खतरे में देख गिरगिराती हुई पति की जीवन की भीख मांगती हुई पत्नी रशीदा खातून पति के बदन एवं उसके चरण पर गिर पड़ी फिर भी एक नहीं सुना। बेटे एवं बहू की बेरहमी से पिटाई करते देख लकवाग्रस्त पिता मो. माहीद सहित आधे दर्जन लोग पहुंचे पर सभी को अधमरा कर दिया दम्पति को बक्सने के बदले। वहीं स्थानीय लोगों एवं ग्रामीणों ने घायलावस्था में सभी बरौनी थाने में पहुंचाया। जहां से पुलिस की देखरेख में पीएचसी बरौनी में सभी घायलों का ईलाज कराया गया। घायलावस्था में मो. फरीद आलम एवं रशीदा खातून ने बताया की इस मामले में पूर्व में बरौनी थाने में कांड संख्या 156/17 के तहत मो. अलीशेर, शमशाद, शमशेर, इरशाद, दिलशाद, शाहजहां सहित सात लोगों को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। कहीं की इसी मामले में बरौनी थाना कांड संख्या में थाना कांड संख्या 385/17 के तहत मो. सिंधवाज, अलीशेर, शमशाद, शमशेर, इरशाद, दिलशाद, शाहजहां सहित आठ लोगों को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। जिसके बावजूद भी अचानक एकाएक हमला बोल दिया। वहीं इस संबंध में पुनि सह थानाध्यक्ष बरौनी गजेन्द्र कुमार ने बताया की मामले की छानबीन किया जा रहा है। वहीं बरौनी थाने की पुलिस पदाधिकारी ने पीएचसी बरौनी पहुंच सभी घायलों का बयान कलमबंद किया है।
Check Also
झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री
डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …
भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद
डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …
दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा
देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …