Breaking News

बिहार :: बरौनी चौक की नारकीय स्थिति, स्वच्छता अभियान पर लगा ग्रहण

गढ़हरा/बरौनी (बेगूसराय) : स्वच्छ अभियान को लेकर भारत और बिहार सरकार सूबे में जोरों से प्रचार प्रसार कर रही है। लेकिन स्थानीय प्रशासन इसे अमली जामा पहनाने में कारगर कदम नहीं उठा रही है। जिस कारण स्वच्छता अभियान की सफलता पर ग्रहण लग गया है। जिसका उदाहरण बरौनी चौक पर देखा जा सकता है। किस तरह फल व्यापरियों के द्वारा सड़े गले कूड़े कचड़े का अम्बार सड़क पर जमा कर दिया जाता है। जिसके कारण सड़ांध की बदवू फैलते रहता है। उस सड़क से होकर राहगीरों को पैदल चलना मुश्किल बना हुआ है। बिना नाक पर कपड़ा ढ़के चलना दूभर है। जबकि इस सड़क होकर अनुमंडल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष, मुखिया आदि प्रतिदिन होकर गुजरते हैं लेकिन इस ओर देखना तक मुनासिब नहीं समझते। असंवेदनशीलता के कारण बरौनी का मुख्य चौक की स्थिति नारकीय बनी हुई है। इस बिकराल गंदगी के प्रति संवेदनशीलता नहीं होती है तो क्षय रोग कभी भी बिकराल रूप धारण कर लेगी। साथ सरकारी स्वच्छता अभियान कागज पर ही सिमट कर रह जाएगी

Check Also

बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …

Instagram पर हुआ प्यार, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा

डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक …

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *