
सूरज अवस्थी (मोहनलालगंज/लखनऊ) :: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लखनऊ व एसएसपी ग्रामीण के आदेश व निर्देशन का पालन करते हुए और क्षेत्राधिकारी मोहनलालगंज व प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल गंज के कुशल नेतृत्व में मोहन लाल गंज पुलिस इन दिनों देशी शराब के अवैध धंधे में संलिप्त शराब तस्करो की नाक में दम दिया है।जिससे उनके हौसले पस्त है और पुलिस महकमा आये दिन उन्हें जेल भेज रहा है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम सिसेंडी तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी तभी जरिये मुखबिर खास से सूचना मिली कि की लालूमर गांव में दो युवक जो देशी शराब बनाने व बेचने के धंधे में संलिप्त रहते है , आज फिर शराब बेचने के लिए जा रहे है । मुखबिर खास की बात पर यकीन कर पुलिस टीम लालूमर गांव जा पहुची तभी गांव के किनारे पुलिस टीम को दो ब्यक्ति आते दिखाई दिए दोनों की हुलिया व मुखबिर द्वारा बताई गई निशान देही से पुलिस टीम ने भाप लिया कि ये वही दोनों है ।
- श्रीवास्तव एंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
पुलिस टीम को आता देख दोनों सकपका गए । और भागने की जुगत तलाशने लगे लेकिन पुलिस टीम की फुर्ती के आगे उनके मंसूबो पर पानी फिर गया और पुलिस टीम ने दोनों अभियुक्तों को बीस , बीस लीटर अवैध देशी शराब जो प्लास्टिक की पिपियो में भरे थे के साथ धर दबोचा और कोतवाली मोहन लाल गंज ले आयी जहां पर पुलिस टीम ने दोनों का नाम व पता पूछा तो एक ने अपना नाम भगवानदीन पुत्र मेडिलाल व दूसरे ने अपना नाम अनिल कुमार पुत्र शिवदयाल निवासी लालूमर थाना मोहन लाल गंज जिला लखनऊ बताया , वही पुलिस ने दोनों को उनके द्वारा किये गए अपराध से रूबरू कराते हुए व उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर दोनों शराब तस्करो के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया । दोनों शराब तस्करो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सचिन कुमार सिंह , व सिपाही भूपेश विक्रम सिंह , और हेड कॉन्स्टेबल गोपाल सिंह आदि टीम शामिल रही ।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्सलिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !