Breaking News

राशि नही मिलने से नाराज बैंक उपभोकताओं का हंगामा व सड़क जाम |

बिस्फी/मधुबनी/आकिल हुसैन-संवाददाता।
स्थानीय प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएनबी बैंक शाखा में पिछले दो माह से लेन-देन में हो रही लोगों की भारी परेषानी का सामना करना पड़ रहा है।

बैक में कभी लिंक फेल तो कभी साफटवेयर उपडेट नही होने से बैक सेवा महिनों से बंद है। बुधवार को भारी संख्या में राषि लेने को उपभोक्ताओं की भीड़ देखी गयी। जहां उपभोक्ता अनवर नजर को राषि नही मिलने के कारण बैक कर्मी एव ग्राहक के बीच नोक-झोक आरंभ हो गयी।

देखते ही देखते दोनों ओर से मारपीट आरंभ हो गया। भारी संख्या में ग्राहको ने बिभिन्न मॉगों को लेकर बिस्फी- औंसी मुख्य सड़क को जाम कर दिया।

जिससे घंटो यातायात बाधित रहा। सुचना मिलते ही एसडीपीओ पुष्कर कुमार,पुलिस इस्पेक्टर प्रवीण कुमार मिश्र,बिस्फी थाना अध्यक्ष उमेश पासवान ने सड़क जाम कर रहे लोगों से वर्ता किया।

ग्राहकों का कहना था कि लिंक फेल के नाम पर महिनों से बैक आकर वापस चले जाते है.ष्षादी का समय होने के कारण खाता में पैसे रहते हुए भी फजीहत झेलना पडता है।

इस कारण होली भी फीकी रही। जीवछ राम ने बताया कि 12 मार्च को शादी है। परंतु रूपया के अभाव में तैयारी नही हो पा रही है। अषोक राय बिस्फी,प्रमीला देवी जगवन,अवकाश प्राप्त षिक्षक रविन्द्र शर्मा ने बताया कि दो महिनों से लोग परेषान हो रहे है।

वही कई षिक्षकों एवं अभिभावकों का कहना था कि सात माह पहले विधालयों के द्वारा छात्रवृति एवं पोषाक कि राषि दी गई,अबतक छात्रों के खाता में पोस्ट नही किया गया। जानकारो ने बताया कि बैंक में बाढ़ राहत एवं फसल क्षति के कई करोड़ रूपया बैंक में परा हुआ है।

लेकिन लिंक व कर्मी कि कर्मी के नाम पर लोगों को परेषान किया जा रहा है। एसडीपीओ पुप्कर कुमार ने दोनों पक्षों से बात करने के बाद बताया कि दोषी पर कारवाई किया जाऐगा।

वही बैंक षाखा प्रबंधक के चक्रवर्ती ने बताया लिक फेल रहने से ऐसी समस्या उत्पन्न हो रही है एक से दो दिन में सब कुछ ठीक हो जाऐगा। इस अवसर पर सहायक षाखा प्रबंधक जीवनाथ झा,विजय कुमार,मो मदनी,मो मुन्ना सहित कई लोग उपस्थित थे।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *