Breaking News

रैली Live :: नीतीश अच्छे चाचा नहीं रहे शरद अच्छे अंकल – तेजस्वी

पटना : ऐतिहासिक गांधी मैदान में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की ‘बीजेपी भगाओ, देश बचाओ’ महारैली में लालू प्रसाद यादव के साथ विपक्ष दलों के कई बड़े नेता मंच साझा करने पहुंचे हैं। सबसे पहले मंच पर नजर आने वाले बड़े नेताओं में जेडीयू के बागी नेता शरद यादव थे। लालू ने उन्हें गले लगाकर उनका स्वागत किया। माना जा रहा है कि अब उनकी जेडीयू से छुट्टी तय है। उनके अलावा यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए रैली में शामिल हुए हैं। रैली को संबोधित करते हुए बिहार के पूर्व डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि अब वह ‘अच्छे चाचा’ नहीं रहे।

तेजस्वी यादव के भाषण की बड़ी बातें

  • नीतीश जी चाचा थे, हैं और रहेंगे.बाढ़ के बावजूद भी यहां आने के लिए आप सभी का दिल से अभिनंदन. असली जदयू और जनता का जदयू शरद यादव हैं.
  • बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करना हमारा संस्कार.पता नहीं चाचाजी को कौन सा डर था कि महागठबंधन छोड़कर चल गए.
  • संघमुक्त भारत की बात कर रहे थे और अब संघयुक्त भारत बनाने में लगे हैं.
  • तेजस्वी तो बहाना था इनको बीजेपी में जाना था. तेजस्वी तो बहाना था, इनको सृजन पाप छुपाना था.
  • नरेंद्र मोदी जी आप जनता के खातों में 15-15 लाख रुपये दे दीजिए.
  • नीतीश जी को सत्ता को मोह है और लालू जी को जनता का मोह.
  • ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको नीतीश ने ठगा नहीं.

नीतीश पर तंज, मोदी पर हमला
तेजस्वी ने सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब नीतीश अच्छे चाचा नहीं रहे। मोदी पर हमला करते हुए तेजस्वी ने कहा, ‘यह हर हर मोदी नहीं, बर्बर मोदी और गड़बड़ मोदी हैं।’ मंच पर मौजूद जेडीयू के बागी नेता शरद यादव की तारीफ करते हुए तेजस्वी ने कहा कि असली जनता दल यूनाइटेड शरद यादव का है। उन्होंने कहा कि शरद को डराया जा रहा था कि लालू के मंच पर जाने पर उन्हें पार्टी से निकाल दिया जाएगा, लेकिन लालू, शरद या ’28 साल का नौजवान’ किसी से डरने वाले नहीं हैं। 

‘नीतीश से ऐफिडेविट लिखवा ले बीजेपी’
नीतीश पर हमला करते हुए तेजस्वी ने कहा, ‘चाचा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको नीतीश ने ठगा नहीं।’ उन्होंने बीजेपी को सलाह दी कि पार्टी नीतीश से हलफनामा लिखवा ले कि वह बाद में दोबारा से पलटी नहीं मारेंगे। तेजस्वी ने कहा, ‘नीतीश हे राम से जय श्रीराम हो गए। गांधी की विचारधारा की बात करते हुए गांधी के नाम को कलंकित किया। गांधी के हत्यारों के सामने घुटने टेकने का काम किया।’ तेजस्वी ने आरोप लगाया कि नीतीश ने मोदी और केंद्र सरकार की मदद से उनकी मां, पिता, जीजा और बहनों को झूठे मामलों में फंसाया। 

कांग्रेस सहित कई दलों के नेता शामिल
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी रैली में शामिल नहीं हुए हैं, लेकिन पार्टी की ओर से वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और सीपी जोशी लालू की रैली में शिरकत करने के लिए पहुंचे हैं। अन्य दलों की बात करें तो सीपीआई की ओर से डी. राजा, जेएमएम की ओर से हेमंत सोरेन, जेवीएम अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी, आरएलडी नेता जयंत चौधरी और एनसीपी के तारिक अनवर रैली में शामिल हुए हैं। लालू प्रसाद के अलावा उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उनके बेटे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप और बेटी मीसा भारती भी मंच पर मौजूद हैं। पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में आरजेडी कार्यकर्ता रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *