Breaking News

नगर निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश में विशाल धरना हेतु की जा रही दफ्तरों में प्रदेश लेवल के नेताओं बीच बैठकें।

डाँ0एस.बी.एस.चौहान।

चकरनगर,इटावा।नगर निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में विशाल धरना प्रदर्शन हेतु की जा रही है नगर निकाय के दफ्तरों में प्रदेश लेवल के नेताओं बीच बैठकें। नगर निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में विशाल धरना एवं प्रदर्शन हेतु दिनांक 21 फरवरी 2018 दिन बुधवार की तैयारी हेतु 8 सूत्रीय मांग पत्र के संबंध में प्रदेश के निकाय कर्मचारियों का विशाल धरना प्रदर्शन होने जा रहा है जिसके लिए जीपीओ पार्क लखनऊ में नगर निकाय के कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश मोर्चा के वरिष्ठ अधिकारी नेता जो नगर निकाय के जगह जगह पर खुलें कार्यालयों में सूचना देकर एकत्रित हो रहे हैं और लखनऊ स्थित जीपीओ पार्क मैं अपना धरना प्रदर्शन करेंगे। प्रदेश के स्थानीय निकाय कर्मचारियों का प्रांतीय मंच नगर निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश जिसमें राज्य स्वायत्त शासन कर्मचारी परिषद उत्तर प्रदेश नगर विकास कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश एवं कर्मचारी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश शामिल है। इनके द्वारा निकाय कर्मचारियों की आर्थिक मांगों को सरकार/ शासन से निस्तारित कराने हेतु जनपदों में स्थापित नगर निकाय कर्मचारी संघ के कार्यालयों पर जा जा कर के बैठकें आहूत की जा रही हैं जिनमें जनसमर्थन जुटाया जा रहा है इसके लिए प्रदेश स्तर के पदाधिकारी अपनी पुरजोर ताकत लगाए हुए हैं और इस कार्य के लिए समस्त कर्मचारी साथियों से अपेक्षा की गई है कि इस धरने में अधिक से अधिक संख्या में लोग भाग लेकर पूर्ण अपना सहयोग प्रदान करें। अध्यक्ष श्री कुशल पाल सिंह जो प्रांतीय अध्यक्ष हैं उन्हेंनें एक मांग पत्र मीडिया को प्रस्तुत करते हुए बताया कि स्थानीय निकाय के केंद्रीय कर्मचारियों को 50% पेंशन हेतु जारी पंचम संशोधन को कर्मचारी की सेवानिवृत्ति दिनांक से लागू करते हुए व्यवस्था कोषागार के माध्यम से कराना। 2 स्थानीय निकायों के अकेन्द्रीयत सेवा के राजस्व वर्ग (कर संग्राहक मौहर्रिर) कर्मचारियों की पदोन्नति कर निरीक्षक पद पर की जाए। 3 स्थानीय निकाय के लिपकीय वर्ग कर्मचारियों की कार्यालय अधीक्षक पद पर पदोन्नति की जाएं। 4 संविदा /ठेका प्रभा कर्मचारियों के वेतन में पर्याप्त बढ़ोतरी की जाए एवं उनका स्थायीकरण किया जाए। 5 कार्य क्षेत्र में वृद्धि के कारण सामान्य एवं सफाई वर्ग में नवीन नियुक्तियां की जाएं। 6 प्रदेश की निकायों में कार्यरत वेक्शीनेटरों को लिपिक के पद पर पदोन्नत किया जाए। 7 राज्य कर्मचारियों के समान निकाय कर्मचारियों को भी कैशलैस चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए। 8 सेवा दक्षता के संबंध में 50 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त संबंधी शासनादेश निरस्त किया जाए। इस प्रकार से इन मांगों के समर्थन पैदा किया जा रहा है जिसके लिए एक आंदोलन संचालन समिति का गठन किया गया है जिस समिति के संचालन में विभिन्न जिला स्तरीय तहसील स्तरीय संचालन को आगे बढ़ाने के लिए नियुक्तियां की गई है इस कार्यक्रम में दिलचस्पी लेते हुए बकेवर नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार के अलावा हरिशंकर दीक्षित लिपिक, महेश बाबू सभासद, सर्वेश कुमार सभासद, भारत सिंह गोयल पूर्व सभासद, जगदीश नारायण गोयल सभासद, सतीश यादव सभासद, अनवनीत सभासद, शुकृत सिंह सभासद, दशरथ और अनूप ऑपरेटर सहित करीब एक दर्जन जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे जिन्होंने अपनी अपनी समस्याओं से अपने नेताओं को अवगत कराया इस संबंध में वरिष्ठों संचालन कार्यकर्ता गोपाल तिवारी जो इस समय इटावा नगर पालिका में कार्यरत हैं ने कार्यक्रम को गति देते हुए बकेवर नगर पंचायत कार्यालय पर सभी का आवाहन किया कि सभी हमारे कर्मचारी तन मन धन से अपना सहयोग प्रदान कर हमें अपनी मांगों को मनवाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को बाध्य कर दें जिसमें हम समस्त नगर निकाय कर्मचारी गणों का कल्याण निहित है।

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *