
सूरज अवस्थी (मोहनलालगंज/लखनऊ) :: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देश का अनुपालन करते हुए , और क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल गंज के कुशल नेतृत्व में इन दिनों मोहन लाल गंज पुलिस अपराधियो की धरपकड़ अभियान चलाकर कर रही है । और उन्हें जेल भेज रही है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोहन लाल गंज पुलिस गोशाईगंज तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी कि जरिये मुखबिर खास से पुलिस टीम को सूचना मिली कि की कुछ जुआरी मऊ गांव में कुछ जुआरी मऊ गांव में एक बाग में रुपयों की हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे है । यदि समय रहते पुलिस टीम वहां पहुच जाए तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है , मुखबिर खास की बात पर यकीन कर पुलिस टीम मुखबिर से बताये गए स्थान पर जा पहुची जहां पर कुछ लोग जुआ खेलते दिखाई दिए । तो पुलिस टीम ने मौके से तीन जुआरियों को धर दबोचा और जुए के मालफड़ से 3500 रुपये नगद व 52 ताश के पत्ते बरामद किए , और मौके पर ही पकड़े गए तीनो जुआरिओ की पुलिस टीम ने जामा तलाशी ली तो उनके पास 500 रुपये नगद बरामद हुए , पुलिस टीम ने पकड़े गए तीनो जुआरियो को गिरफ्तार कर व मौके से बरामद किए गए माल सहित कोतवाली मोहन लाल गंज ले आयी ।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
और वहां पर उनसे उनका नाम व पता पूछा तो अभियुक्तों ने अपना नाम दीपक कश्यप पुत्र दिलीप कश्यप , शिव पुत्र रूपचंद्र , सत्यम पुत्र मंगलम निवासीगण थाना मोहन लाल गंज जनपद लखनऊ बताया । पकड़े गए जुआरियो के पास से कुल 4010 रुपये व 52 ताश के पत्ते अदद बरामद हुए , वही कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किए गए जुआरियो के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर सावजनिक जुआ अधिनियम की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें जेल भेज दिया गया । जुआरियो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बलबीर सिंह , हे ०का० अजय शुक्ला व सिपाही अश्वनी दीक्षित आदि पुलिस टीम शामिल रही ।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !