Breaking News

बिहार :: नगर प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था

बखरी (कोर्ट)/बेगूसराय : शुक्रवार को नगर प्रशासन ने विभिन्न चैक चैराहों पर अलाव की व्यवस्था की। जानकारी देते हुए नगर लेखा समिति के अध्यक्ष पार्षद सिधेश आर्य ने बताया कि मुख्य पार्षद सरिता साह के निर्देश पर शहर के लगभग तीन दर्जन स्थानों पर फिलहाल अलाव जलाया गया है। जिनमें शकरपुरा अनुमंडल चैक, महादेव स्थान, नवदुर्गा मंदिर, थाना चैक, विवेकानंद चैक, पुरानी दुर्गा मंदिर, कर्पूरी चैक, अम्बेडकर व कारगिल चैक सहित सलौना स्टेशन व बखरी बस स्टैंड शामिल है। कहा, शीतलहर जारी रहने तक अलाव की व्यवस्था अनवरत जारी रहेगी। जबकि शहर के कुछ ऐसे टोला-मुहल्ला जहां गरीब, दलित-पिछड़े तथा अल्पसंख्यक आबादी रहती है वहां भी अलाव की व्यवस्था नपं द्वारा की जा रही है। नगर के आंतरिक संसाधन मद से किये गये अलाव व्यवस्था की देखरेख सफाई इंस्पेक्टर नीतिश कुमार, जमादार सुभाष पासवान, सुनील पासवान, कामदेव, पंकज ठाकुर आदि ने किया। मालूम हो कि तापमान में लगातार गिरावट तथा शीतलहर से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। तेज चल रही पछुआ हवा के कारण कनकनी बढ़ने से गरीब गुरबों पर शामत आ चुकी है।

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *