Breaking News

12 दिन बाद भी नहीं लग सका लापता बच्चे अतुल का सुराग पुलिस अभी तक खाली हाथ

प्रमोद राही लखनऊ।नाबालिक बच्चे से ठेकेदार द्वारा लगातार दो महीने बंधुआ मजदूरी कराने के बाद नहीं दी गई मजदूरी परिजनों ने लगाया ठेकेदार पर बच्चे को अपहरण कराने का आरोप 13 जुलाई की सुबह लापता हुए बच्चे का नहीं लग सका सुराग परिजनों द्वारा एसएसपी से शिकायत करने के बाद चिनहट थाने में लिखी गई  गुमशुदगी की रिपोर्ट

पूरा मामला नगराम थाना क्षेत्र के अमवा मुर्तजापुर गांव का है अमवा मुर्तजापुर के रहने वाले रामकेश का लड़का अतुल 18 वर्ष लखनऊ चिनहट थाना बीबीडी के पास एक ठेकेदार के अंडर में रहकर दो महीने से लगातार पेंटिंग मजदूरी का कार्य करता था     अतुल द्वारा ठेकेदार से मजदूरी के पैसे मांगने पर ठेकेदार ने अतुल को मजदूरी का कोई पैसा नहीं दिया  जिससे क्षुब्ध होकर अतुल कुमार 13 जुलाई की सुबह से कहीं लापता हो गया जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं चल सका है

परिजनों ने लापता बच्चे की शिकायत करने नगराम थाने पहुंचे तो नगराम थाने से यह कहकर चलता कर दिया कि संबंधित थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराएं परिजन जब चिनहट थाने पहुंचे तो वहां भी उनकी कोई शिकायत नहीं दर्ज की गई जिसके बाद पीड़ित परिवार ने एसएसपी लखनऊ से लापता बच्चे की न्याय की गुहार लगाई एसएसपी के आदेश के बाद चिनहट थाने में केवल गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की गई जिसका पुलिस के सिथिल रवैया से अभी तक लापता बच्चे अतुल का कोई सुराग नहीं चल सका है चौकी इंचार्ज चिनहट के अनुसार लापता बच्चे अतुल का फोन नंबर सर्विलांस सेल पर लगाने पर सर्विलांस टीम ने चारबाग लखनऊ की लोकेशन कॉल डिटेल  व दूसरी बार रायबरेली मे होने की लोकेशन मिली है उसके बाद से मोबाइल स्विच ऑफ हो गया जिससे चिंतित होकर अतुल के परिजनों को आशंका है की कहीं उनके बच्चे की हत्या ना कर दी जाए परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है आए दिन लापता बच्चे के तलाश में लापता बच्चे की मां मीरा देवी का रो रो कर बुरा हाल है मानसिक रूप से लाचार हो चुकी अतुल की मां पूरी तरीके से बदहवास हो चुकी है परिजन इधर-उधर खोजबीन कर रहे हैं आक्रोशित परिजनों ने ठेकेदार के खिलाफ बच्चे से बंधुआ मजदूरी करा कर मजदूरी ना दिये जाने के कारण परिजनों ने ठेकेदार पर बच्चे को अपहरण कराने का आरोप लगाया है ।

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …