
हर थाने में होगी एक महिला उप निरीक्षक
राज प्रताप सिंह (लखनऊ ब्यूरो) :: राज्य सरकार प्रदेश की कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और थानों की मनमानी रोकने के लिए ठोस प्रयास करने जा रही है। प्रदेश के सभी थानों में जनवरी 2020 तक सीसीटीवी लगा दिए जाएंगे, जिससे इन पर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि थानों में सीसीटीवी लगाने के लिए अनुबंध के आधार पर करार हो चुका है। इसके आधार पर थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सभी थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का समय जनवरी तक दिया गया है। राज्य सरकार की मंशा प्रदेश में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाना है।
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी थानों में कम से कम एक महिला उप निरीक्षक तैनात किए जाने के सवाल पर बताया कि इसके लिए 20 प्रतिशत महिलाओं को भर्ती करने की व्यवस्था की गई है। मौजूदा समय उपलब्धता के अनुसार महिला उप निरीक्षकों की तैनातियां थानों में की जा रही हैं।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !