
राज प्रताप सिंह (लखनऊ ब्यूरो) :: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उनकी सरकार ने पिछले दो सालों में 28 लाख रोजगार के अवसर पैदा किए हैं। जनता ने विकास की लाज को बचाए रखा। जनता ने साफ कर दिया कि जो विकास नहीं करेगा, उसके साथ जनता नहीं होगी। उसे झूठी घोषणाओं, नारों, धरने, प्रदर्शन और राजनीति से मतलब नहीं है। उसे विकास पसंद है। जनता ने लोकलाज से लोकतंत्र को स्थापित किया है। हमने पिछले दो साल में 18 लाख रोजगार दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने बुधवार को विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा में यह बातें कहीं। मुख्यमंत्री ने एक शेर ‘चिराग जिसे आंधियों ने पाला हो, उसे हवा के झोंके बुझा नहीं सकते, पढ़ कर अपनी सरकार की हौसला अफजाई की। जनता ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को 80 में से 64 सीटें दिलाईं। उन्होंने कहा कि राज्य को विकास के पथ पर ले जाने के लिए किसी भी तरह की धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा लोकसभा में तीन तलाक का प्रस्ताव आने से काफी पहले ही उत्तर प्रदेश में महागठबंधन का तलाक हो चुका है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस- वे का शिलान्यास दो महीने में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का शिलान्यास दो से ढाई महीने में कर दिया जाएगा। इसके लिए जमीन अधिग्रहण का काम चल रहा है। इस एक्सप्रेस वे के दोनों ओर औद्योगिक गलियारा विकसित होगा। इसके साथ ही डिफेंस कारीडोर को भी इस एक्सप्रेस वे से खासा फायदा होगा। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे अगस्त 2020 तक चालू हो जाएगा। हर विधानसभा क्षेत्र में पर्यटक स्थल बनेगा, विधायक करें मदद मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत हर विधानसभा क्षेत्र में एक पर्यटक स्थल को विकसित किया जाएगा। इसके लिए कुछ पैसा सरकार देगी। कुछ विधायक अपनी निधि से दें। कुछ पैसा कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी फंड से मिल सकता है। अगस्त में कन्या सुमंगला योजना का शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने सरकार अगले महीने कन्या सुमंगल योजना शुरू करने जा रही है। इसमें कन्या के पैदा होन से लेकर इंटर पास होने तक विभिन्न चरणों में कुल 15 हजार रुपये दिए जाएंगे।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
योगी ने जताई यूपी के एक ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद
मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी को एक ट्रिलियन डालर (1,000 अरब डालर) की अर्थव्यवस्था पांच साल में बनाया जा सकता है। यह मुश्किल काम जरूर है लेकिन असंभव नहीं। राज्य में संसाधनों की कोई कमी नहीं है, बस इसके लिये अलग अलग क्षेत्रों में निवेश तेजी से बढ़ाना होगा। सीएम ने कहा कि पिछले साल इन्वेस्टर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में कहा था कि उत्तर प्रदेश एक ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था कब बनेगा ? हम सबको यह चुनौती स्वीकार करनी चाहिए। सीएम ने कहा कि यूपी को राज्य को एक हजार अरब डालर की अर्थव्यवस्था बनना है तो हमें वक्त की रफ्तार से भी तेज रफ्तार करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम छोटी-छोटी चीज में राजनीति करने लगते हैं। इससे हमें उबरना होगा। अपनी सोच को बदलने की आवश्यकता है।
कुंभ, एनआरआई समिट और चुनाव हुए शांति से
मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में सात चरणों में लोकसभा चुनाव हुए। कोई हिंसा नहीं हुई। दुबारा वोट भी नहीं पड़े। पश्चिम बंगाल में भी सात चरण में चुनाव हुआ। वहां हर चरण में हिंसा हुई। प्रशासनिक मशीनरी की कुशलता भी इस अवसर पर देखने को मिली। कुंभ दिव्य व भव्य तरीके से हुआ। वाराणसी में एनआरआई समिट की सबने तारीफ की।
बेहतर हुई कानून-व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सरकारों के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था बेहतर हुई है। यह बात प्रदेश ही नहीं अप्रवासी भारतीयों ने भी महसूस की है। लूट, हत्या, डकैती,बलात्कार, बलवा जैसी घटनाओं में कमी आई है। दूसरे अपराधों में 30 से 35 प्रतिशत की कमी आई है।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !