
– रोडवेज संग अनुबंधित बसों के रखरखाव में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
– बसों की भैतिक दशा सुधारने के लिए अफसरों को अल्टीमेटम दिया
राज प्रताप सिंह (लखनऊ ब्यूरो) :: रोडवेज बसों के अलावा अनुबंधित बसों में यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखने, दुर्घटनाओं में कमी लाने, जीवन और संपत्ति के नुकसान को कम करने के मकसद से फिटनेस जांच बस डिपो में होगी। इसके लिए डिपो स्तर पर जिम्मेदारी तय की गई है। जहां निगम और अनुबंधित बसों के भैतिक सत्यापन 31 जुलाई तक कराने के निर्देश प्रबंध निदेशक राज शेखर ने दिए। रोडवेज में तीन हजार के करीब अनुबंधित बसें संचालित होती है।
डिपो स्तर पर बसों की जांच रिपोर्ट सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अपने क्षेत्रीय प्रबंधक देंगे।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
वहीं अनुबंधित बसों में पायी गयी कमियों को सात दिनों में ठीक कराने के लिए वाहन स्वामियों को क्षेत्रीय प्रबंधक अपने स्तर से अवगत कराकर सुधार कराएंगे। वहीं बस दुर्घटनाओं में रोक-थाम के लिए बसें नियंत्रित गति से चले। इसके लिए बस में लगी स्पीड लिमिट डिवाइस की जांच होगी। क्षेत्र के सेवा प्रबंधक यह सुनिश्चित करेंगे 31 जुलाई तक लंबी दूरी की बस सेवाओं में और 15 अगस्त तक बसों में स्पीड लिमिट डिवाइस कार्यरत हो जाए। बसों में सुधार के लिए तीन लोग जिम्मेदार एमडी राज शेखर ने रोडवेज बसों के अलावा अनुबंधित बसों में सुधार के लिए तीन लोगों की जिम्मेदारी तय की है। इनमें पहले नंबर पर हर बस डिपो पर तैनात सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को जिम्मेदार ठहराया गया है। दूसरे नंबर पर बसों की जहां मरम्मत होती है उस कार्यशाला के प्रभारी व तीसरे नंबर पर वरिष्ठ केंद्र प्रभारी बसों के रखरखाव के मामले में जिम्मेदार होंगे।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !