Breaking News

विप में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी भड़की, डिप्टी सीएम पर लगाए कई गंभीर आरोप

पटना (संजय कुमार मुनचुन) : विधान परिषद में गुरुवार को विपक्ष ने जमकर हंगामा मचाया। नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी का गुस्सा आज सातवें आसमान पर था। सदन में उन्होंने उपमुख्यमंत्री पर कई गंभीर आरोप लगाए। इतना ही नहीं उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को भी नहीं छोड़ा।

राबड़ी देवी ने उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर सृजन घोटाले में संलिप्त होने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा के साथ कांग्रेस पर चारा घोटाला मामले में शामिल होने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा-कांग्रेस भी चारा घोटाला में शामिल है, अब इन सबकी जांच भी होनी चाहिए।राबड़ी ने कहा कि सुशील मोदी जब तक लालू प्रसाद यादव का नाम नहीं लेते, उनका खाना हज़म नही होता है।सुशील मोदी खुद को पाक साफ बताते हैं जबकि उनके पास खुद अकूत संपत्ति है। इसके साथ ही नीतीश कुमार की भी संपत्ति की जांच होनी चाहिए। इनकी सरकार में 36 घोटाले हुए, इनकी विदेशों में भी संपत्ति है।

विपक्ष के हंगामे की वजह से सदन का प्रश्नकाल 10 मिनट तक बाधित रहा। राबड़ी देवी को कार्यकारी सभापति हारूण रशीद समझाते-बुझाते रहे, शांत रहने को कहते रहे। लेकिन राबड़ी पर उसका कोई असर नहीं पड़ा और वो लगातार सदन में सत्तापक्ष पर हमलावर रहीं।

दरअसल, बुधवार को चारा घोटाले को लेकर उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने सदन में लालू परिवार पर तंज कसा था जिसकी वजह से आज राजद के सदस्यगण काफी नाराज नजर आए।

तीन तलाक बिल को लेकर राबड़ी देवी ने कहा कि राजद भी इस बिल का विरोध कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जदयू जब सरकार में है तो तीन तलाक के बिल के विरोध का दिखावा क्यों कर रही है। राबड़ी ने रामविलास पासवान पर तंज कसते हुए कहा कि रामविलास पासवान तो हमेशा ही इधर- उधर करते रहते हैं।जिनकी सत्ता रहती है उनके पास ही जाते हैं।

सीएम नीतीश के इलेक्ट्रिक कार पर घूमने पर तंज कसते हुए राबड़ी ने कहा कि सीएम बने रहने का शौक है और वो हमेशा अपना चोला बदलते रहते हैं।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …