Breaking News

अब तक 1294 पॉजिटिव केस, 110 नए केस

लखनऊ ब्यूरो :: प्रदेश में अब तक 1294 कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ पाए जा चुके हैं। इसमें 140 लोग स्वस्थ होकर जा चुके हैं। अब इस समय 1134 एक्टिव केस हैं। मंगलवार को 110 नए पॉजिटिव के सामने आए हैं।श्री प्रसाद ने बताया कि 1294 कोरोना पॉजिटिव मामले 53 ज़िलों में पाए गए हैं। 9 ज़िले ऐसे हैं, जिनमें एक्टिव केस शून्य हैं। 44 ज़िलों में ही एक्टिव केस पाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 1748 सर्विलांस टीम काम कर रही हैं। 1242 बेडों पर आइसोलेशन मरीज़ हैं। 10 हजार 800 लोग क्वारेंटीन फैसिलिटी में हैं। प्रमुख सचिव ने यह भी बताया कि प्रदेश में पूल टेस्टिंग का काम चल रहा है। श्री अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में अब तक 348 हाट स्पाट चिन्हित करते हुए 29,68,481 व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है। हाट स्पाट क्षेत्रों में रह रहे लोगों को 1457 डोर स्टेप डिलिवरी मिल्क बूथ एवं मैन के द्वारा दूध वितरित किया जा रहा है। फल एवं सब्जी वितरण के लिए कुल 2,470 वाहन लगाए गए हैं। इन क्षेत्रों में 2565 व्यक्तियों व 1948 प्रोविजनल स्टोर के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जा रही है। हाट स्पाट क्षेत्रों के लिए 151 सामुदायिक किचन संचालित हैं। प्रदेश में 754 सरकारी और 1321 स्वैच्छिक कम्यूनिटी किचन के माध्यम से 13,56,987 लोगों को फूड पैकेट्स वितरित किए गए हैं।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …