Breaking News

मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पित 19 उपकेंद्रों से बड़ी आबादी की दिक्कतें हुईं दूर

राज प्रताप सिंह (लखनऊ ब्यूरो) :: विद्युत उपकेंद्र परतापुर जागृति बिहार मेरठ-मेरठ जिले की विद्युत उपलब्धता व आपूर्ति में सुधार होगा। अतिरिक्त लोड कम किया जा सकेगा।

इस उपकेंद्र के बनने से क्षेत्र में पांच 132 केवीए उपकेंद्रों के लिए वैकल्पिक स्त्रोत भी उपलब्ध होंगे। मेरठ शहर, की करीब दस लाख आबादी को लाभ मिलेगा।विद्युत उपकेंद्र फतेहपुर सिकरी आगरा के शुरू होने से फतेहपुर सिकरी विधानसभा क्षेत्र, तहसील किरावली (आगरा) के मदनपुरा, दूरा, मंगोलीकला, उंदेरा तथा फतेहपुर सिकरी क्षेत्र की करीब 1.5 लाख की आबादी लाभान्वित होगी। विद्युत आपूर्ति तथा उपलब्धता में सुधार होगा। -विद्युत उपकेंद्र सौंख रोड मथुरा के निर्माण से सौंख कस्बा, ओल, जाजम पट्टी, जय गुरुदेव, धनगांव, रांची बांगर तथा लालपुर क्षेत्र की करीब तीन लाख की आबादी लाभान्वित होगी। मथुरा जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सुचारू विद्युत आपूर्ति में सुविधा होगी। अधिक लोड वाले क्षेत्रों को इससे खास राहत मिलेगी। उपकेंद्र नारखी फिरोजाबाद के बन जाने से नारखी, रिजावली, कोटला, पचोखरा, राजा रामकुवर, तथा स्वतंत्र पोषकों से नारखरी क्षेत्र की करीब दो लाख की आबादी को लाभ होगा। फिरोजाबाद के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के साथ ही नवविकसित हो रहे औद्योगिक, व्यावसायिक और घरेलू उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली मिल सकेगी। उपकेंद्र पहाड़ी चित्रकूट के बन जाने से चित्रकूट के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बेहतर हो सकेगी। मानिकपुर, मऊ, राजापुर, सरैया एवं कर्वी पर्यटन स्थल चित्रकूट क्षेत्र की करीब सात लाख की आबादी लाभान्वित होगी। उपकेंद्र कबरई महोबा के बन जाने से महोबा के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बेहतर होगी। लोगों को लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगा। कबरी नगर पंचायत, अलीपुरा, खन्ना, मोचीपुरा, छिटारा, तथा पहारा क्षेत्र की करीब दो लाख की आबादी लाभान्वित होगी। उपकेंद्र फूलबाग कानपुर के बन जाने से कानपुर शहर में विद्युत आपूर्ति बेहतर होगी। कानपुर नगर की 10 लाख की आबादी इस उपकेंद्र से लाभान्वित होगी। उपकेंद्र हसनगंज उन्नाव के बन जाने से उन्नाव जिले के हसनगंज क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति में गुणात्मक सुधार होगा। 4.5 लाख की आबादी को इस उपकेंद्र से लाभ होगा। उपकेंद्र हनुमान सेतु लखनऊ के बन जाने से लखनऊ महानगर में विद्युत आपूर्ति में सुधार होगा। लोकभवन, हजरतगंज, विश्वविद्यालय, हनुमान सेतु, अमीनाबाद, चौपटिया, मेडिकल कालेज, रेजीडेंसी आदि इलाके की करीब 10 लाख की आबादी लाभान्वित होगी। उपकेंद्र अमेठी के बन जाने से अमेठी शहर और ग्रामीण क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या दूर होगी। विद्युत आपूर्ति बेहतर होगी। अमेठी तहसील, मुसाफिरखाना, तहसील, जगदीशपुर कस्बा, औद्योगिक क्षेत्र की करीब सात लाख की आबादी इससे लाभान्वित होगी।उपकेंद्र लंभुआ सुल्तानपुर के बन जाने से  लंभुआ क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति में सुधार होगा, लो वोल्टेज की दिक्कतें दूर होंगी। लंभुआ ग्रामीण, चांदा ग्रामीण, किंदीपुर ग्रामीण, शिवगढ़ ग्रामीण तथा गारापुर ग्रामीण की करीब 1.5 लाख आबादी इससे लाभान्वित होगी।उपकेंद्र दहीचौक उन्नाव के बन जाने से उन्नाव के औद्योगिक, शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति में सुधार होगा। औद्योगिक क्षेत्र सोनिक एवं बंथर के साथ ही बिछिया, असोहा, कालूखेरा, सोहरामऊ, हसनगंज, जिला अस्पताल क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा। उपकेंद्र तुलसीपुर बलरामपुर के बन जाने से तुलसीपुर क्षेत्र के पचपेड़वा, हरैया, महाराजगंज, तुलसीपुर, गैसड़ी क्षेत्र की तीन लाख की आबादी लाभान्वित होगी। उपकेंद्र मसौली प्रयागराज के बन जाने से प्रयागराज जिले के शहरी और ग्रामीण विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था बेहतर होगी। नैनी, जारी, सलायखुर्द, मेजा, करछना, बारा तथा जिगना (मिर्जापुर) की करीब 22 लाख आबादी को इस उपकेंद्र का लाभ मिलेगा। उपकेंद्र बांसडीह बलिया के बन जाने से बांसडीह तहसील के करीब स्थित कस्बा रेवती, सहतवार, मियर की करीब चार लाख की आबादी लाभान्वित होगी।उपकेंद्र गोला गोरखपुर के बन जाने से तहसील गोला तथा बांसगांव के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की करीब पांच लाख की आबादी को लाभ मिलेगा।उपकेंद्र कलवारी बस्ती के बन जाने से कलवारी, दुबौलिया, नगर बाजार, तथा कप्तानगंज क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।हाइब्रिड उपकेंद्र प्रताप बिहार गाजियाबाद के बन जाने से गाजियाबाद शहर के हिंडन क्षेत्र, सिद्धार्थ विहार परियोजना तथा विकसित हो रहे बहुमंजिली इमारतों के साथ ही गाजियाबाद जिले की औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली उपलब्धता में गुणात्मक सुधार होगा। कविनगर, नेहरू नगर, गांधी नगर, लोहिया नगर, पटेल नगर, राजनगर, विजय नगर सहित औद्योगिक क्षेत्र राठी के उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा।उपकेंद्र बघरा मुजफ्फरनगर के बन जाने से जिले के बघरा, मुकंदपुर, लाडवा नसीरपुर, कुटबा, करवाड़ा, खेड़ी दूधाहेडी  क्षेत्र की एक लाख की आबादी इससे लाभान्वित होगी।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …