पटना (संजय कुमार मुनचुन) : बिहार में अचानक कोरोना संदिग्धों की संख्या में शनिवार रात से गजब का इजाफा हुआ है। पिछले डेढ़ महीने में पहली बार सर्वाधिक कोरोना संदिग्ध सर्विलांस पर लिए गए हैं। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पिछले कुछ घंटे में 469 लोग ऑब्जर्वेशन में लिए गए हैं। शनिवार रात तक ऐसे संदिग्धों की संख्या 1907 थी । जो अभी बढ़ कर 2376 हो गई है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
दो पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट मिली निगेटिव
आईडीएच में भर्ती कोरोना पॉजिटिव के 7 मरीजों में से 2 की रिपोर्ट इलाज के बाद जांच उपरांत नेगेटिव मिला है उपाधीक्षक गोपाल कृष्ण ने बताया कि स्कॉटलैंड से लौटा कंप्यूटर साइंस का छात्र राहुल और पटना सिटी के बताओ कुआं निवासी फैयाज की पहली जांच रिपोर्ट पॉजिटिव से नेगेटिव मिली है उन्होंने बताया कि 24 घंटों बाद एक बार फिर इन दोनों की जांच कराई जाएगी उसके बाद आने वाली रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी।

आरएमआरआई में कोरोना संदिग्ध 46 अन्य कि दूसरे चरण में हुई जांच रिपोर्ट अभी-अभी प्राप्त हुई है निदेशक डॉ प्रदीप दास ने बताया कि यह सभी रिपोर्ट भी नेगेटिव मिली है यानी आज आरएमआरआई में कुल 86 नमूनों की जांच हुई और सभी की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !