Breaking News

दरभंगा मेडिकल कॉलेज में पहुंचा दो सौ कोरोना जांच किट, कोरोना संदिग्ध की जांच आज से होगी शुरू

डेस्क : दरभंगा मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में सोमवार से कोरोना जांच शुरू हो जायेगी. रविवार को पटना से करीब दो सौ कोरोना जांच किट आ गया है. इसके मद्देनजर सोमवार से ट्रायल जांच शुरू हो जायेगा.

आपातकालीन विभाग डीएमसीएच

यहां से आन लाइन जांच रिर्पोट दिल्ली स्थित इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आइसीएमआर) भेजा जायेगा. किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल ही आइसीएमआर के एक्सपर्ट उसे दूर कर लेंगे. अन्यथा जांच रिर्पोट सही होने पर सामान्य रूप से माइक्रोबायोलॉजी विभाग में कोरोना की जांच शुरू हो जायेगी.

विदित हो कि जांच रिर्पोट तीन से चार घंटे में आ जायेगी. रोजाना करीब 90 लोगों का कोरोना सैंपल जांच व उसका रिर्पोट दिया जा सकेगा. माइक्रोबायोलॉजी विभाग में जांच शुरू होने से उत्तर बिहार के लोगों को इसका फायदा मिलेगा. इससे कोरोना संबंधित मरीजों का उपचार ससमय शुरू हो पायेगा.

फाइल फोटो

18 संदिग्ध लोगों को स्वाब जांच सैपल भेजा जायेगा पटना
डीएमसीएच के आइसोलेटेड विभाग में रविवार को 18 संदिग्ध मरीजों को उपचार के लिये भर्ती कराया गया. सभी मरीजों के स्वाब का सैपल पटना भेजा जायेगा. जानकारी के अनुसार यहां लाये गये मरीज स्थानीय व अन्य जगहों से लाये गये हैं. उसमें से अधिकांश मरीज बाहर से आये हैं. वहां से आने के बाद वह छुपे हुये थे. वहां से उनको जांच के लिये डीएमसीएच लाया गया है. वहीं एक कैदी को भी सर्दी, खांसी व बखार की समस्या होने पर जांच के लिये आइसोलेटेड वार्ड लाया गया.

आपातकालीन विभाग में 150 लोगों का किया स्क्रीनिंग
आपातकालीन विभाग के फ्लू कार्नर में 150 लोगों का किया गया स्क्रीनिंग किया गया. इसमें से करीब आधा दर्जन लोगों को संदिग्ध अवस्था में आइसोलेटेड वार्ड में भर्ती कराया गया. संबंधित मरीज को सर्दी, खांसी व बुखार की शिकायत थी. जानकारी के अनुसार सभी बाहर से अपने गांव आये थे.

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …