Breaking News

बड़े शहरों में 2 हज़ार व छोटे शहर में 1 हजार खाने के पैकेट बटवाये जाए : योगी

प्रदेश के हर हिस्से में जरूरतमंद को खाना मिले

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश के हर हिस्से में हर ज़रूरतमंद तक भोजन और शुद्ध जल हर हाल में पहुँचे। सीएम ने सोमवार को नोयडा जाने से पहले अधिकारियों की 11 टीम के साथ बैठक की। कहा कि बड़े शहरों की पुलिस लाइन में कम से कम 2 हज़ार पैकेट और छोटे शहर की पुलिस लाइन कम से कम एक हज़ार पैकेट भोजन तैयार करवाकर जिला प्रशासन के सहयोग से बंटवाने का प्रयास करें।

इमरजेंसी ड्यूटी में लगे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण होसीएम ने कहा कि इमरजेंसी सेवाओं में जो भी डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ़, पुलिसकर्मी लगे हैं। उनके स्वास्थ्य की हिफ़ाज़त और सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा जाए। साथ ही उनकी आवश्यक ज़रूरतों की भी चिंता करते रहें। सबको समय से वेतन मिले। उन्होंने कहा कि हर कर्मचारी, संविदा कर्मी, चिकित्सा कर्मियों, एम्बुलेंस कर्मियों, सफ़ाई कर्मियों, पुलिस कर्मियों आदि का वेतन बिलकुल समय से उनके खातों में पहुँच जाए।

साथ ही किसी भी तरह के सरकारी निर्माण कार्यों में योगदान देने वाले श्रमिकों को भी हर हाल में सारा भुगतान सुनिश्चित करा लिया जाए। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम दूसरे राज्यों के लिए बनाए गए नोडल अधिकारियों और वहां मौजूद उत्तर प्रदेश के नागरिकों के लगातार संपर्क में रहें और किसी भी राज्य में जो उत्तर प्रदेश के निवासी मौजूद हैं, उनके भोजन, शुद्ध जल या किसी भी तरह की आवश्यकताओं की तत्काल पूर्ति सुनिश्चित कराएँ। मुख्यमंत्री ने चीफ़ सेक्रटरी से कहा कि वे कल टीम इलेवन की बैठक कर समीक्षा करें और यह सुनिश्चित करें कि प्रदेश की जनता को किसी भी तरह की असुविधा न हो, साथ ही लॉक डाउन का पूरी तरह पालन हो।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …