Breaking News

सीएम योगी ने मुख्यमंत्रियों को लिखा पत्र, यूपी के लोगों का रखें ख्याल

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को चिट्ठी लिखकर कहा है, यूपी में दूसरे राज्यों की पूरी हिफाजत रखी जा रही है। अन्य राज्य अपने यहां उत्तर प्रदेश के लोगों का वह भी ख्याल रखें।

सीएम ने हिंदी भाषी राज्यों को हिंदी में तथा गैर हिंदी भाषी राज्यों के मुख्यमंत्री को अंग्रेजी में पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि आपदा के वक़्त में उत्तर प्रदेश की भूमि पर जहां के भी नागरिक हैं उन सबकी सुविधाओं का ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी है, हम उनकी हिफ़ाज़त कर रहे हैं, हमें इस आपदा से मिलकर लड़ना है।

मुख्यमंत्री ने अपनी चिट्ठी में बाक़ी राज्यों की सरकारों से अपील की है कि वे उनके राज्यों में रह रहे उत्तर प्रदेश के निवासियों की भी देखरेख करें और उनकी हिफ़ाज़त करें। हाल में केरल समेत कुछ राज्यों से वहां कार्यरत यूपी के कामगार वहां से अपने राज्य लौटने की तैयारी में हैं। इन्हें वही रोकने के लिये मुख्यमंत्री ने नोडल अधिकारी भेजे हैं और वहां के अधिकारियों से तालमेल रखें हैं।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …