Breaking News

कोरोना लॉकडाउन : योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से मजदूरों को ट्रांसफर किए 611 करोड़ रुपये

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।

कोरोना लॉकडाउन के कारण रोजमर्रा की चीजों के लिए जूझ रहे गरीब मजदूरों को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी राहत दी है। सीएम ने आज मनरेगा योजना के तहत राज्य के 27.5 लाख श्रमिकों के बैंक खाते में सीधे 611 करोड़ रुपये भेजे हैं।दिए हैं। इसके साथ ही सीएम योगी ने योजना-सम्मेलन के माध्यम से उन श्रमिकों से बातचीत की और उन्हें योजना की जानकारी भी दी।

सीएम ने लखनऊ से एक क्लिक के जरिए सभी 27.5 लाख मनरेगा मजदूरों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए। इस दौरान सीएम योगी प्रदेश के मनरेगा मजदूरों से बात भी की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मजदूरों का हाल जाना। इसी दौरान उन्होंने मजदूरों से कहा कि आपको घबराने की कोई जरूर नहीं है। आप लोगों को तीन महीन का राशन-पानी मुफ्त में दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही इस तोहफे का ऐलान कर चुके हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले प्रदेश के 20 लाख से अधिक दिहाड़ी मजदूरों को एक हजार रुपये की पहली किस्त डीबीटी के माध्यम से उनके अकाउंट में भेज चुके हैं। सीएम ने बीते मंगलवार को 5 कालीदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास से श्रमिक भरण-पोषण योजना की शुरुआत की थी।

उत्तर प्रदेश सरकार एक अप्रैल से दिहाड़ी मजदूरों और अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी (खाद्य सुरक्षा) के कार्डधारकों को एकमुश्त तीन माह का अनाज देगी। इसमें दिहाड़ी मजदूरों और अन्त्योदय कार्ड धारकों को मुफ्त राशन मिलेगा। वायरस के फैलाव को रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन को देखते हुए सरकार ने दिहाड़ी मजदूरों को मुफ्त राशन देने की घोषणा की थी।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …