Breaking News

कोरोना का इलाज करने वाले डॉक्टर ठहरेंगे इन फाइव सितारा होटलों में

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रशासन ने चार लक्जरी होटल को क्वारंटाइन सेंटर बनाने का फैसला किया है। यहां कोरोना मरीजों की देखभाल करने वाले मेडिकल और पारामेडिकल स्टाफ को क्वारंटाइन किया जाएगा। लखनऊ प्रशासन ने इसके लिए हयात, मैरियट, पिकाडिली और लेमन ट्री होटल का चयन किया है।होटल हयात और मैरियट राम मनोहर लोहिया अस्पताल और पिकाडिली और लेमन ट्री संजय गांधी मेडिकल साइंसेज के स्टाफ के लिए चिन्हित किया गया है।

इन दोनों चिकित्सा संस्थानों ने सरकार से स्टाफ के लिए क्वारंटाइन सेंटर की मांग की थी। इस बीच इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान और अवध शिल्प ग्राम को प्रवासी मजदूरों के ठहरने के लिए अधिगृहीत किया गया है।उधर, केजीएमयू में डॉक्टरों को परिसर में ही रूकने का इंतजाम किया गया है। इससे डॉक्टर व कर्मचारियों में नाराजगी है। कर्मचारियों ने केजीएमयू में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि डॉक्टर व कर्मचारियों के भोजन में भेदभाव बरता जा रहा है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …