Breaking News

मोदी सरकार :: 20 रुपये का खुबसूरत सिक्का लॉन्‍च, ये है खासियत

डेस्क : रंगीन नोटों के बाद केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने 20 रुपये का सिक्का भी लॉन्‍च कर दिया है. यह सिक्का दिखने में 1, 2, 5 और 10 के सिक्के से अलग है. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 रुपये के इस नए सिक्‍के के अलावा 1 रुपये, 2 रुपये, 5 रुपये और 10 रुपये का नया सिक्‍का भी जारी किया है. यह सिक्‍का दिव्‍यांगों के लिए खास है.

 इन सिक्‍कों को वे आसानी से पहचान सकते हैं. नए सिक्‍के प्रधानमंत्री के 7, लोक कल्‍याण मार्ग स्थित आवास पर जारी किए गए जहां विशेष रूप से दृष्टि दिव्‍यांग बच्‍चों को आमंत्रित किया गया था. 

20 रुपये के नए सिक्‍के की खासियत
वित्‍त मंत्रालय द्वारा भारत के राजपत्र में प्रकाशित जानकारी के अनुसार 20 रुपये के नए सिक्‍के का आकार 20 मिमी और इसका वजन 8.54 ग्राम है. इस सिक्‍के का बाहरी हिस्‍सा तांबा (65 फीसदी), जस्‍ता (15 फीसदी) और निकल (20 फीसदी) से बना है. इसका अंदरुनी हिस्‍से में 75 फीसदी तांबा, 20 फीसदी जस्‍ता और पांच फीसदी निकल है. 20 रुपये के इस नए सिक्‍के में 12 किनारे हैं.

Check Also

मिथिला में कुटीर उद्योग :: आर्थिक समावेशी विकास का व्यावहारिक मॉडल – शंकर झा

देश के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से। मिथिला, जो अपनी सांस्कृतिक संपन्नता और …

डीजीपी छत्तीसगढ़ ने वित्त नियंत्रक शंकर झा को सराहा, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ वित्त नियंत्रक शंकर झा को …

मिथिला के कुटीर उद्योग – महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक समावेश का सशक्त मॉडल

मिथिला के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : पारंपरिक कला से वैश्विक पहचान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *