Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस :: गांव से लेकर शहर तक जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन

दरभंगा (विजय सिन्हा) : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिला प्रशासन, शिक्षण संस्थान, राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

डॉ. प्रभातदास फाउण्डेशन और स्रातकोत्तर अंग्रेजी विभाग में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. अरूणिमा सिन्हा, डॉ. कुलानन्द यादव ने संबोधित किया। फाउण्डेशन के सचिव मुकेश झा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। ज्ञान पुष्प फाउण्डेशन की ओर से मुशा शाह मध्य विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 जिला प्रशासन की ओर से जीविका स्वयं सहायता समूह की ओर से आम निर्वाचन में सशक्त भागीदारी के लिए महिला मतदाताओं के बीच मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के लिए जुबली हॉल में छात्र संघ की ओर से राष्ट्र के विकास में महिलाओं की भूमिका विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रति-कुलपति प्रो. जयगोपाल, कुलसचिव कर्नल निशिथ कुमार राय, डीएसडब्ल्यु प्रो. रतन कुमार चौधरी सहित छात्र संघ अध्यक्षा मधुमाला ने स्वागत भाषण किया।

 वहीं स्थानीय मिल्लत कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. मोहम्मद रहमतुल्लाह के नेतृत्व में रैली निकाली गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से परियोजना बालिका उच्च विद्यालय बेनीपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसीजेएम संजीव कुमार पांडेय ने किया। जाले कृषि विज्ञान केन्द्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वैज्ञानिक डॉ. सीमा प्रधान सहित कई लोगों ने अपने विचार रखे। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से प्रबुद्ध महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने की।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *