पटना ब्यूरो संजय कुमार मुनचुन : राजधानी पटना के अगमकुआं थाना अंतर्गत मुसहरी के पास दो अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। जिसमें एक मछली व्यवसाई से दिनदहाड़े 2 लाख 98 हजार 300 रुपया लूट लिया गया है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि इस पूरे मामले में कहीं ना कहीं अगमकुआं थाना अध्यक्ष की लापरवाही है जो इतनी बड़ी घटना हुई और मौके पर थाना घटना के लगभग 1 घंटे बाद पहुंचती है । सूत्रों की मानें तो अगम कुआं थाने में गस्ती का कहीं नामोनिशान देखने को नहीं मिलता है, जिसका परिणाम मछली व्यवसायी को भुगतना पड़ा । सूत्रों की माने तो अगर गश्ती गाड़ी मौके वारदात के आसपास भी खड़ी रहती या फिर घटना के तुरंत बाद अगर मौके पर पुलिस पहुंच जाते तो शायद मछली व्यवसाय से लूटने वाले लुटेरे पकड़े जाते।

लूटे गए व्यवसायी का साफ कहना है कि सरेआम दिनदहाड़े बाइक पर दो अपराधी सवार होकर आए और दोनों ने हथियार मेरे ऊपर तान दिया और पैसा लूट कर आराम से हथियार लहराते हुए निकल गए। उन्होंने यह भी कहा कि जब लूटेरा हम लोगों को लूट कर भाग खड़े हुए तो अपनी गाड़ी को घसीटते हुए हम लोग ट्रैफिक पोस्ट पर पहुंचे और उन लोगों से मदद की गुहार लगाने लगे और जब ट्रैफिक पोस्ट वाले भी कई बार थाने को फोन लगाने की बात करते रहे और थाना मौके वारदात पर घंटों लेट पहुंचा।

हालांकि इस पूरे घटना पर बात करते हुए पटना सिटी एस पी ईस्ट जितेंद्र कुमार ने बताया कि दो अपराधी थे दोनों शायद मछली व्यवसाय को हाजीपुर से ही पीछा कर रहे थे और उन्हें मुसहरी के पास मौका मिला और वह लोग व्यवसाई को लूट कर भाग खड़े हुए । उन्होंने बताया कि पूरे मामले पर पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है मौके वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है उन्होंने बताया कि इस मामले में जल्द ही सभी अपराधी पुलिस के गिरफ्त में होंगे वहीं थाना अध्यक्ष और अगम कुआं थाना के गश्ती के सवाल पर बात करते हुए पटना सिटी एस पी ईस्ट जितेंद्र कुमार ने साफ कहा कि इस मामले को भी हम लोग देख रहे हैं अगर ऐसी बात है तो इस मामले में सख्ती से कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने साफ कहा कि चाहे कोई भी थाना हो थाने में गस्ती टाइम टू टाइम बढ़ाई जा रही है खासकर गलियों और चौक चौराहे पर पुलिस की गस्ती तेज करने का निर्देश दिया गया है।

बहरहाल पुलिस दावे कर रही है की मछली व्यवसाय के लुटेरे को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा आज की सरेआम अपराधियों द्वारा की गई घटना लॉक डाउन के बाद पटना में व्यवसाई से लूट की बड़ी घटना है और इस लूट के बाद पटना के व्यवस्थाओं में अपराधियों का खौफ साफ देखा जाना है व्यवसायियों का साफ कहना है कि या तो पुलिस इन अपराधियों पर लगाम लगाएं अन्यथा हम लोगों के जानमाल की सुरक्षा का कोई उपाय बताएं।।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !