दरभंगा : जिलाधिकारी, दरभंगा द्वारा बताया गया है कि महाराष्ट्र के मुबई से लौटे प्रवासी मजदूरो में 03 मजदूर कोरोना पोजिटिव पाये गये है। मुंबई से जिला में आगमन के वक्त ही इनलोगों का किरतपुर प्रखण्ड मुख्यालय में क्वारंटाइन किया गया था और इनलोगों का रैण्डम सैंपलिंग किया गया था।

जांच में 03 व्यक्तियों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। इस प्रकार जिला में 03 कोरोना मरीजों की और वृद्धि दर्ज हो गई है। अब जिले में कुल 14 पोजिटिव मरीज हो गये हैं
कहा है कि ये लोग दिनांक 4 मई 2020 को ट्रक से किरतपुर आये थे. स्थानीय लोंगो के द्वारा प्रशासन को तुरंत सूचित किये जाने पर इनलोगों को जिला में आगमन के वक्त ही प्रखण्ड में क्वारंटाइन कर दिया गया था। ये अपने गांव नहीं जा पाए थे। इसलिए इनके गांव को सील करने की आवश्यकता नहीं है। कहा कि दिनांक 7 मई को क्वारंटीन केंद्रों में आवासित लोंगो का रैंडम सैंपल लिया गया था जिसका आज रिपोर्ट मिला हैं. उन्होंने कहा कि किरतपुर प्रखण्ड क्वारंटाइन केन्द्र को कंटेन कर दिया गया है, इसमें रह रहे सभी आवासितों/कर्मियों की गहन स्क्रीनिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि इन व्यक्तियों का कांटेक्ट ट्रेसिंग किया जा रहा हैं.कहा कि एसडीओ के रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. जिलाधिकारी द्वारा सभी चिकित्सकों, अधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी सावधानी बरतने का निदेश दिया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !