राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।
चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में 314 मरीज़ कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं । मंगलवार को 9 केस पॉजिटिव पाए गए हैं । उन्होनें बताया 314 में से 22 लोगों का इलाज हो गया है और वे घर जा चुके हैं । 314 में से 168 तब्लीगी जमात से जुड़े हैं । अब तक प्रदेश के 37 ज़िलों में कोरोना संक्रमित मरीज़ पाए जा चुके हैं । कुल 6073 नमूने प्रयोगशाला में भेजे जा चुके हैं। इनमें 5595 निगेटिव पाए जा चुके हैं।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
श्री प्रसाद ने कहा अस्पतालों में 1 हज़ार आइसोलेशन बेड की व्यवस्था कर ली गई है । ज़रुरत करने पर प्रशासन आइसोलेशन वार्ड के लिए अस्पताल के बगल की बिल्डिंग को भी अधिग्रहित करेगा । इसके अलावा अस्पताल के पास खाली पड़ी अन्य बिल्डिंगों को भी अधिग्रहीत करने की तैयारी है। इस सिलसिले में शासन आदेश जारी किया जा रहा है । श्री प्रसाद मंगलवार को यहां अपर मुख्य सचिव गृह व सूचना अवनीश अवस्थी के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दे रहे थे ।
उन्होनें कहा लॉकडाउन के दौरान लोगों की परेशानी दूर करने के लिए कॉउन्सिलिंग की व्यवस्था की गई है । लोग संक्रामक रोग नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर-18001805145 पर फ़ोन करके अपनी समस्या बता सकते हैं । इस मौके पर अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में 24 मेडिकल कॉलेजों में से 10 मेडिकल कॉलेजों में कोरोना वायरस के टेस्टिंग की सुविधा शुरू हो चुकी है । इस टेस्टिंग सुविधा को और अपग्रेड करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं । जिन 14 मेडिकल कॉलेजों में टेस्टिंग की सुविधा नहीं है, वहां भी टेस्टिंग सुविधा जकड़ शुरू करके के निर्देश दिए गए हैं ।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !