राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा है कि अपने चाल-चरित्र और चेहरा सबसे अलग होने का दावा करने वाली पार्टी का असली चेहरा फिर जनता के सामने आया है। उन्होंने कहा कि कन्नौज में सांसद सुब्रत पाठक ने अपने समर्थकों के साथ तहसीलदार के आवास पर घुसकर उनकी पिटाई करके जाहिर कर दिया है कि सूबे में कानून का नहीं बल्कि भाजपा नेताओं की गुंडागर्दी का राज चलता है। उन्होंने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस पर कार्रवाई करने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से संसद से निकालने की मांग की है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
लल्लू ने कहा कि सुब्रत पाठक ने जनप्रतिनिधि की मर्यादा का उल्लंघन किया है। उन्होंने स्वयं तहसीलदार की पत्नी के सामने जमीन पर पटक-पटकर पिटाई की है। इससे जनता में साफ संदेश जाता है कि जिन्हें उसने अपनी रक्षा के लिए चुना है, वे ही उन्हें डरा रहे हैं। सांसद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए लल्लू ने कहा कि तहसीलदार की पिटाई करने वालों की कई मोटरसाइकलें घटनास्थल से बरामद हुई हैं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !