दरभंगा : पश्चिम बंगाल के हावड़ा (कलकत्ता) से 05 व्यक्ति ट्रेवल एजेंसी की एक गाड़ी के माध्यम से चलकर दिनांक 05 मई 2020 को देर रात्रि में दरभंगा जिला के बिरौल प्रखण्ड में पहुंचे थे। इनलोगों के बिरौल पहुंचते ही स्थानीय थाना के द्वारा इनकी गाड़ी को इंटरसेप्ट कर इनसे पूछताछ किया गया और इन्हें प्रखण्ड स्तरीय क्वारंटाइन केन्द्र में रखा गया।
इस प्रकार ये लोग अपने गांव/घर में प्रवेश नहीं कर पाये। पूछताछ के क्रम में उक्त व्यक्तियों में से एक व्यक्ति के कोरोना पोजिटिव होने की बातें बताई गई।

जिलाधिकारी, दरभंगा के संज्ञान में यह मामला आते ही अगले दिन दिनांक 06 मई 2020 को उक्त सभी 05 व्यक्तियों को डी.एम.सी.एच. के आइसोलेशन वार्ड में लाकर उनका सैंपल लिया गया और जाँच हेतु लैब भेजा गया। जिसका जांच रिपोर्ट आज दिनांक 08 मई 2020 को प्राप्त हुआ है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
हावड़ा से आये 05 में से 03 की रिपोर्ट कोरोना पोजिटिव
इस प्रकार दरभंगा जिला में कुल कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 05 से बढ़कर 09 हो गया है। डॉ त्यागराजन एस एम द्वारा बताया गया है कि कोरोना पोजिटिव सभी व्यक्ति स्वस्थ है, उनमें कोई लक्षण अभी नहीं दिख रहा है। उन्होंने बताया है कि डी.एम.सी.एच. के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती सभी कोरोना पोजिटिव मरीज एवं उनके सम्पर्क में आये सभी व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है।
उन्होंने कहा है कि 05 मई को हावड़ा से बिरौल, दरभंगा आये कोरोना पोजिटिव व्यक्ति के सम्पर्क में कुल 19 व्यक्ति आये है। जिन्हें अविलम्ब अलग रखकर क्वारंटाइन कर दिया गया है और उनसभी लोंगो के स्वास्थ्य पर लगातार नज़र रखी जा रहीं है ।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !