Breaking News

शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा के परिवार को 50 लाख रुपए और एक व्यक्ति को नौकरी : मुख्यमंत्री

लखनऊ ब्यूरो। जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में शहीद हुए कर्नल आशुतोष शर्मा के परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है। इसके साथ ही उनके परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी भी दी जाएगी। 21 राष्ट्रीय रायफल्फ के कर्नल आशुतोष शर्मा, मेजर अनुज सूद, नायक राजेश, लांस नायक दिनेश और जम्मू-कश्मीर पुलिस के सब इंस्पेक्टर आतंकवादियों से लोहा लेते हुए हंदवाड़ा में शहीद हो गए। सीएम योगी ने पांचों शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

सीएम योगी ने कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों के सवोच्च बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने शहीदों की शहादत को शत-शत नमन करते हुए उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यंत्री ने बुलंदशहर जिले के शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा के लिए आर्थिक सहायता समेत उनके नाम पर द्वार बनाने की घोषणा भी की है।

सीएम योगी ने कहा है कि शहीद कर्नल के परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता के साथ ही एक व्यक्ति को नौकरी दी जाएगी। साथ ही साथ ग्राम-परवाना, तहसील-सियाना, जनपद बुलंदशहर के मूल निवासी शहीद कर्नल के गांव में गौरव द्वार का निर्माण कराया जाएगा।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …