Breaking News

आपदा काल में भी सरकार ने दिया 16 लाख कर्मचारियों को वेतन : योगी

लखनऊ ब्यूरो (राज प्रताप सिंह) : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि महामारी कोविड-19 के आपदा काल में भी प्रदेश सरकार ने समय से 16 लाख राज्य कर्मचारियों को वेतन तथा 12 लाख रिटायर्ड कर्मियों को पेंशन दे दी है। जबकि इस संकट काल में सरकार के खजाने में पिछले महीने एक हजार करोड़ रुपये ही आ पाये हैं जबकि सामान्य दिनों में हर महीने यूपी को 17 से 18 हजार करोड़ रुपये का राजस्व मिल जाता था।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि वह लाकडाउन के बाद प्रदेश में निवेश को एक नया आयाम देने के लिए एक वृहद कार्य योजना तैयार की जाए। लाॅकडाउन के सम्बन्ध में केंद्र सरकार द्वारा जारी एडवायजरी का अध्ययन करके उसके अनुरूप समस्त आर्थिक गतिविधियां संचालित कराये जाने के निर्देश दिये हैं। सीएम ने संसाधन बढ़ाने के लिए वित्तमंत्री सुरेश खन्ना की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय कमेटी भी बनाई है। यह कमेटी खर्च सीमित करने व नए संसाधन जुटाने के लिए सुझाव देगी।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …