Breaking News

पंचायतीराज विभाग ने कोविड केयर फंड में दिये 53 करोड़

राज प्रताप सिंह (लखनऊ ब्यूरो) :: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लोक भवन में पंचायती राज मंत्री भूपेन्द्र सिंह चैधरी एवं प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह ने पंचायती राज विभाग की ओर से 53 करोड़ 20 लाख रुपये का चेक ‘मुख्यमंत्री का पीड़ित सहायता कोष-कोविड केयर फण्ड के लिए भेंट किया। मुख्यमंत्री ने विभाग के इस योगदान की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कोविड-19 से पैदा हुई स्थिति के मद्देनजर प्रदेश वासियों से आर्थिक मद्द का आह्वान किया है। इसी क्रम में पंचायती राज विभाग द्वारा स्वैच्छिक योगदान किया गया है। ‘मुख्यमंत्री का पीड़ित सहायता कोष-कोविड केयर फण्ड की धनराशि का उपयोग कोविड-19 के उपचार व बचाव के लिए इस्तेमाल की जाएगी। फण्ड की धनराशि से टेस्टिंग, एल-1, एल-2 तथा एल-3 अस्पतालों की स्थापना एवं सुदृढ़ीकरण, लाजिस्टिक्स यथा पी0पी0ई0 किट, एन-95 मास्क, वेंटिलेटर्स आदि की व्यवस्था की जाएगी।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …