डेस्क : पुलिस ने शराब पार्टी मनाते 6 मुखिया, एक पैक्स अध्यक्ष सहित 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला सासाराम जिले से हैं जहां पुलिस ने सभी को जाम छलकाते रंगे हाथ धर दबोचा।
- महान गणितज्ञ प्रो.जे.एल.कर्ण का 90 वर्ष की उम्र में निधन, शोक
- HMV केमिस्ट्री क्लासेज दरभंगा का जलवा बरकरार
- 113 वां बिहार दिवस :: जिला प्रशासन दरभंगा द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम, रूपरेखा तय
- Active Mode में दरभंगा मद्यनिषेध, भारी मात्रा में शराब बरामद 2 गिरफ्तार
- BJP दरभंगा पश्चिमी जिला कमिटी घोषित, यहां देखें पूरी लिस्ट…
बताया जाता है कि सासाराम के दरिगाह थाना क्षेत्र के पंचायत सरकार भवन के पास एक निजी मकान में 6 मुखिया, 1 पैक्स अध्यक्ष सहित 24 लोग शराब पी रहे थे। तभी इस बात की गुप्त सूचना पुलिस को मिली जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर कुल 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान सभी शराब के नशे में पाए गए।

गिरफ्तार 6 मुखिया में दरिगाव पंचायत के मुखिया राजू पासवान, चेनारी के हाटा पंचायत के मुखिया पारस पासवान, आलमपुर पंचायत के मुखिया विजय पासवान, विश्रामपुर के धर्मेंद्र सिंह, खुर्नू पंचायत के मुन्ना सिंह तथा चेनारी के मुखिया राजवंश सिंह को गिरफ्तार किया गया। साथ ही सदोखर के पैक्स अध्यक्ष कृष्णा सिंह भी नशे में पाए गए। इसके अलावा अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। बाद में एएसपी अरविंद प्रताप सिंह सभी से पूछताछ की जिसके बाद ब्रेथ एनालाइजर से सबकी जांच करायी गयी।
बता दें कि प्रदेश में पिछले कई सालों से शराबबंदी है और जिस तरह से पंचायत के मुखिया शराब पार्टी कर रहे हैं। यह शराबबंदी पर कई सवाल खड़े करते हैं। बताया जाता है कि इस शराब पार्टी के दौरान गिरफ्तार मुखिया के पास से दो पिस्टल और कारतूस भी बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।