Breaking News

मनु महाराज केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर ITBP के नये डीआईजी, 7 IAS और 5 IPS का तबादला संजय सिंह बने स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव

डेस्क : भारतीय प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारी बदले गए हैं। वहीं दूसरी सेवाओं से प्रतिनियुक्ति पर आए दो अफसरों की भी तैनाती की गई है।

Mannu Maharaj

भारतीय पुलिस सेवा के 2005 बैच के अधिकारी और छपरा के रेंज डीआईजी मनु महाराज केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए हैं। उन्हें आईटीबीपी में डीआईजी बनाया गया है। आईटीबीपी में डीआईजी के पद पर योगदान के लिए राज्य सरकार ने उन्हें विरमित करने का आदेश जारी कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव मनोज कुमार का तबादला निदेशक, माध्यमिक शिक्षा के पद पर किया गया है। निदेशक, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद संजय कुमार सिंह का तबादला स्वास्थ विभाग में विशेष सचिव के पद पर किया गया है। एड्स नियंत्रण सोसाइटी के कार्यपालक निदेशक का उन्हें अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

उद्योग विभाग के विशेष सचिव अमरेन्द्र प्रसाद सिंह को निदेशक, प्राथमिक शिक्षा बनाया गया है। शिक्षा विभाग के विशेष सचिव गिरिवर दयाल सिंह का तबादला निदेशक, युवा कल्याण एंव खेल निदेशालय के पद पर किया गया है। निदेशक, प्राथमिक शिक्षा रहे डॉ. रणजीत कुमार सिंह की तैनाती पंचायती राज विभाग के निदेशक के पद पर की गई है।

Swarnim Times

निदेशक, युवा कल्याण एवं खेल निदेशालय डॉ. संजय सिन्हा का तबादला गन्ना उद्योग विभाग में ईंखायुक्त के पद पर किया गया है। मुंगेर के नगर आयुक्त श्रीकांत शास्त्री बिहार शिक्षा परियोजना परिषद में परियोजना निदेशक बनाए गए हैं। हाल में ही योगदान करनेवाले आरआरटीएस सेवा के अधिकारी दिलीप कुमार जो पदस्थापना की प्रतीक्षा में थे उन्हें उद्योग विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। प्रतिनियुक्ति पर बिहार आए आईआरएसएस सेवा से अधिकारी सन्नी सिन्हा को परिवहन विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। पांच आईपीएस अधिकारी भी बदले गए हैं।

Swarnim Times

चंपारण रेंज के नए डीआईजी प्रणव कुमार प्रवीण को बनाया गया है। वह कोसी रेंज के डीआईजी हैं। चंपारण के डीआईजी ललन मोहन प्रसाद अब कोसी रेंज के डीआईजी होंगे। डीआईजी सिविल डिफेंस जितेन्द्र मिश्रा का तबादला डीआईजी होमगार्ड सह फायर सर्विसेज में किया गया है। डीआईजी मानवाधिकार राजेश त्रिपाठी अब ईओयू में डीआईजी होंगे। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में तैनात रवीन्द्र कुमार को सारण का नया रेंज डीआईजी बनाया गया है।

Advertisement
Advertisement

Check Also

मिथिला में कुटीर उद्योग :: आर्थिक समावेशी विकास का व्यावहारिक मॉडल – शंकर झा

देश के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से। मिथिला, जो अपनी सांस्कृतिक संपन्नता और …

डीजीपी छत्तीसगढ़ ने वित्त नियंत्रक शंकर झा को सराहा, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ वित्त नियंत्रक शंकर झा को …

मिथिला के कुटीर उद्योग – महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक समावेश का सशक्त मॉडल

मिथिला के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : पारंपरिक कला से वैश्विक पहचान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *