Breaking News

बिहार :: दरभंगा एसएसपी बाबू राम ने कमान संभालते ही दिखाया कमाल, शराब की खेप व हथियार के साथ दो को दबोचा

दरभंगा (विजय सिन्हा) : योगदान के समय शराब माफियाओं के खिलाफ कारवाई को प्राथमिकता बताने वाले वरीय पुलिस अधीक्षक बाबू राम का आदेश रंग लाने लगा है। पहले दिन ही बड़ी मात्रा में शराब के साथ अग्नेयास्त्र भी बरामद किया गया है। इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर बहादुरपुर थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी के एक जर्जर मकान में छापामारी कर और सामने खड़ी मिनी ट्रक यूपी 13 एटी 54 55 से बड़ी संख्या में रॉयल स्टैग कंपनी का 750’ की 130 बोतल और 375’ का 456 बोतल 180’ का 2668 बोतल और मैकडॉवेल कंपनी के 750’ का 40 बोतल तथा सोफी अनामिका कंपनी का नेपाली शराब 300’ का 600 बोतल कुल 782 लीटर एवं 180 लीटर नेपाली शराब बरामद किया गया है। 

वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने बताया कि मामले को लेकर बहादुरपुर थाना में 6/19 मामला दर्ज किया गया है। साथ ही धंधे में लिप्त ख्वाजासराय का रहने वाला मो. अब्बास का पुत्र मो. जाकिर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दूसरी तरफ गुप्त सूचना के आधार पर बाजितपुर छपलिया में छापामारी के क्रम में जितेंद्र कुमार महतो थाना बहादुरपुर के घर से 375’ के चार बोतल के साथ एक देसी कट्टा चार जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। इसको लेकर बहादुरपुर थाने में कांड संख्या 5/ 19 आर्म्स एक्ट और शराब अधिनियम के तहत दर्ज कराया गया है। जितेंद्र कुमार महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *