Breaking News

बिहार :: शहीद एक्सप्रेस के जेनरल बोगी में अचानक लगी आग, जयनगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म सं. 5 पर खड़ी थी ट्रेन

डेस्क : मधुबनी जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। अमृतसर से शहीद एक्सप्रेस ट्रेन मधुबनी के जयनगर रेलवे स्टेशन पर आकर लगी थी। जयनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के शंटिंग से पहले शहीद एक्सप्रेस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया । ट्रेन जयनगर के प्लेटफार्म संख्या पांच पर खड़ी थी। अचानक ट्रेन के जनरल डिब्बे में आग की लपटें देखकर रेलवे ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। 

स्टेशन पर सारे अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। आग लगने से सीट का एक भाग पूरी तरह जल चुका था। ट्रेन खाली थी इसलिए हताहत की खबर नहीं ।

शहीद एक्सप्रेस में आग लगने के पीछे बड़ा कारण असामाजिक तत्वों पर आग लगाने का शक, किसी ने जानबूझकर सिगरेट या बीड़ी का टुकड़ा ट्रेन के डब्बे में फेक दिया जिससे ट्रेन के डब्बे के एक पूरी सीट में आग लग गई। रेल ने तत्परता दिखाते हुए जले हुए भाग को मरम्मत कर दिया।

सीडब्लूएस ने बताया कि गाड़ी नं. 14650 शहीद एक्सप्रेस शुक्रवार की रात अमृतसर से जयनगर पहुंची थी। गाड़ी को प्लेटफॉर्म संख्या पांच पर शंटिंग हेतु लगा दिया गया। गाड़ी के सभी डब्बों को लाॅक कर दिया गया था। शनिवार अपराह्न  अज्ञात असमाजिक तत्वों द्वारा बीड़ी या सिगरेट पीकर खिड़की के माध्यम से जलते अवस्था में सामान्य बाॅगी नं. 143526 में फेंक दिया गया। जिससे बाॅगी की एक सीट बुरी तरह जल गई। आग लगने की खबर मिलते ही कैरेज कर्मियों ने आग पर काबू पाया और क्षतिग्रस्त सीट की मरम्मत कर दी गई। उक्त शहीद एक्सप्रेस रविवार सुबह अमृतसर के लिए रवाना होगी।

Check Also

आशीष झा कोइलखिया मिथिलालोक फाउंडेशन के संयुक्त सचिव मनोनीत

मधुबनी। जिले के कोईलख गांव के मूल निवासी आशीष झा कोइलखिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर …

दरिंदगी :: झंझारपुर के मधेपुर में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, एक गिरफ्तार 4 फरार

मधुबनी जिला के झंझारपुर के मधेपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ 5 …

झंझारपुर के पूर्व MLA गुलाब यादव के घर पर ईडी का छापा, पटना पुणे झंझारपुर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

  डेस्क। झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव के घर पर मंगलवार सुबह ईडी की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *